KBP Times

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

Earthquack in Japan

Earthquack in Japan : जापान में आए शक्तिशाली भूकंप से दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में जबरदस्त नुकसान का अनुमान है। शहर में सडकें टूट गई हैं, बिजली व्यवस्था ठप हो गई है रेल सेवा को रोक दिया गया है, कई घरों और एक शॉपिंग मॉल के ढहने की खबर है। हालांकि अभी जनहानि के बारे में बडा नुकसान की खबर नहीं है। मॉल गिरने से उसमें पचास लोगों के दबे होने की सूचना है। राहत कार्य जारी हैं और बताया जाता है कि करीब डेढ लाख लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जापान के पीएम ताकइची ने कहा, ‘भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि हो चुकी है। इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’

भूकंप की तीव्रता 6.8, तेज झटके महसूस किए गए

जानकारी के अनुसार जापान के दक्षिणी क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार की शाम को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे 50 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई लोग घायल हुए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4.27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया।

संपत्तियों का नुकसान

भूकंप के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्यूशू द्वीप के 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की तस्वीरों में कई सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग और अन्य नुकसान दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है, जबकि प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भूकंप के बाद मॉल में धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जापान में मंगलवार को भूकंप के कुछ घंटे बाद काशिमा टाउन स्थित एक शॉपिंग मॉल में धमाका होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई लोग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं और कुछ के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दमकल विभाग ने बताया कि धमाके के बाद इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया।

भूकंप के बाद बुलेट ट्रेन सेवा रुकी, स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं, जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। दक्षिण-पश्चिमी जापान के फुकुओका स्थित जेआर हाकाता स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।

भूकंप प्रभावित इलाके में 3600 सैनिक तैनात

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकइची ने मंगलवार को बताया कि कुमामोटो में राहत और बचाव अभियान के लिए अब तक करीब 3,600 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, जापान जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स के 300 जवानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटेगी।

यह भी पढ़ें –“नतीजा नहीं निकला तो फिर होंगे हवाई हमले…” ईरान-अमेरिका में चल रही बातचीत के बीच बोले ट्रंप

यह भी देखें – 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2