KBP Times

CJP का आरोप, राजस्थान पुलिस आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को कर रही परेशान

CJP

CJP : कॉकरोच जनता पार्टी ने राजस्थान पुलिस पर आंदोलन से जुडे छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाया है। नीट पेपर लीक के खिलाफ लंबे आंदोलन के बाद हुए केस वापसी के समझौते की पालना पर अब कॉकरोच जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। सीजेपी ने राजस्थान पुलिस पर आंदोलन से जुड़े स्टूडेंट्स को परेशान करने का आरोप लगाते हुए रवैया सुधारने की चेतावनी दी है।

सरकार से समझौते की पालना हो

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने वीडियो के जरिए बयान जारी कर राजस्थान पुलिस पर स्टूडेंट्स के घर जाकर और उन्हें कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाया है।आशुतोष रांका ने कहा- राजस्थान की हमारी कोर टीम के कुछ लोगों के घरों पर पुलिस लगातार पहुंच रही है। उन्हें कॉल करके परेशान कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार जो लिखित समझौता हुआ था, वह भी जल्द रिलीज करेगी।

राज्यों ने लिए केस वापस

रांका ने कहा- हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद और उससे पहले बिहार सरकार ने छात्रों के खिलाफ जितने भी केस थे, उन्हें वापस ले लिया हे। पश्चिम बंगाल में भी सारी एफआईआर वापस ले ली गई हैं। हम केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से मांग करते हैं कि आप छात्रों और युवाओं को टारगेट नहीं करें। केंद्र और राज्य सरकारें 25 जुलाई को जो हमारा समझौता हुआ था, उसका सम्मान करें।

जयपुर में भी हुआ था प्रदर्शन

नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चले धरने में राजस्थान से कई स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जयपुर सहित राजस्थान के बड़े शहरों में भी स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किए थे। जयपुर में जवाहर सर्किल पर सीजेपी से जुड़े स्टूडेंट ने कई दिनों तक प्रदर्शन करने के साथ धरना दिया था। ब्श्रच् का आरोप है कि राजस्थान पुलिस अलग-अलग जिलों में स्टूडेंट को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें –Jaipur-Sikar हाईवे पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन: ट्रैक्टरों के साथ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का विरोध, 7 दिन में वार्ता का भरोसा

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Education Minister joshi

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Earthquack in Japan

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

JSA Jaipur Silver Show

जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage

Kangana Ranaut Controversy

“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

Social Media

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Anti Paper Leak Bill 2026

“प्रधान को हटाकर ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया…” अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Gaurav Gogoi

“पैलेट गन का इस्तेमाल, लड़कियों पर अत्याचार, हम भूलेंगे नहीं…” संसद में बोले गौरव गोगोई

Maa Seharsa temple

सहरसा का मां उग्रतारा मंदिर, तंत्र साधना से शक्ति उपासना तक जानिए धार्मिक महत्व

Viral Video

गाड़ी का टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर और उठाकर ले गया, VIDEO VIRAL

2

2