KBP Times

“नतीजा नहीं निकला तो फिर होंगे हवाई हमले…” ईरान-अमेरिका में चल रही बातचीत के बीच बोले ट्रंप

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका-ईरान के बीच अब कुछ सुलह होती नजर आ रही है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत चल रही है. उन्हें उम्मीद है कि इस बार कोई न कोई रास्ता निकल जाएगा. लेकिन फिर भी अगर बातचीत बेनतीजा रही तो अमेरिका फिर से ईरान पर हवाई हमले करेगा. एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है अच्छे नतीजे आने की संभावना है. अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो अमेरिका फिर वहीं करेगा जो पहले करता था. हालांकि 2 हफ्ते तक लगातार हमले होने के बाद पिछले 3 दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच कोई नया हमला नहीं हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ ईरान के उपसंसद अध्यक्ष हमीदरेजा हाजी बाबाई की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ईरान कभी अमेरिका से समझौता नहीं करेगा. अमेरिका बातचीत और युद्ध दोनों का इस्तेमाल अपने हितों के लिए करता है. उसके ऊपर भरोसा नहीं किया जा सकता. हाजी बाबाई ने होर्मुज स्ट्रेट को ईरान की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यह देश की शक्ति और सम्मान का प्रतीक है.

4 अगस्त को इटली में होगी इजरायल-लेबनान की बातचीत
अमेरिका ने कहा कि इजराइल और लेबनान के बीच अगले दौर की बातचीत 4 अगस्त को इटली की राजधानी रोम में होगी. दोनों देशों की तकनीकी टीमें जून में हुए फ्रेमवर्क एग्रीमेंट को लागू करने पर चर्चा करेगी. बैठक में सीमा से जुड़े बाकी विवाद, पायल जोन का विस्तार और स्थायी शांति, समझौते पर बातचीत होगी.

होर्मुज से 3 दिन में 29 जहाज गुजरे
समुद्री जहाजों को ट्रैकिंग करने वाले मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, 24 से 26 जुलाई के बीच होर्मुज से कुल 29 जहाज गुजरे हैं. इनमें से 21 जहाज बाहर निकले, जबकि 8 जहाज अंदर गए. इसके अलावा बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट से करीब 100 जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: CJP ने दी चेतावनी- देशभर में गिरफ्तार छात्रों को रिहा करो वर्ना आंदोलन को होंगे मजबूर

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Education Minister joshi

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Earthquack in Japan

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

JSA Jaipur Silver Show

जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage

Kangana Ranaut Controversy

“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

Social Media

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Anti Paper Leak Bill 2026

“प्रधान को हटाकर ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया…” अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Gaurav Gogoi

“पैलेट गन का इस्तेमाल, लड़कियों पर अत्याचार, हम भूलेंगे नहीं…” संसद में बोले गौरव गोगोई

Maa Seharsa temple

सहरसा का मां उग्रतारा मंदिर, तंत्र साधना से शक्ति उपासना तक जानिए धार्मिक महत्व

Viral Video

गाड़ी का टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर और उठाकर ले गया, VIDEO VIRAL

2

2