KBP Times

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

Hanuman Beniwal

Hanuman Beniwal: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. एअर इंडिया से जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सोमवार सुबह लेट हो गई, जिसको लेकर बेनीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज सुबह 11 बजे संसद के चल रहे मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारम्भ होने से पहले मुझे जयपुर से दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ संसदीय कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा करनी थी, लेकिन एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली की उड़ान संख्या AI 1834 निर्धारित समय के बाद अभी दिल्ली से ही जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाई है जबकि जयपुर से इसकी उड़ान का निर्धारित समय सुबह 08:50 का है. देश में आए दिन उड़ानों के विलंब और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू इस गंभीर समस्या पर मौन हैं.

“एयर इंडिया की उड़ानों में अक्सर लेटलतीफी होती है”
सांसद बेनीवाल ने आगे लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर कोई प्रभावी नियंत्रण ही नहीं बचा है. सरकार को यह समझने की आवश्यकता है कि देश की विमानन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना और यात्रियों के समय का सम्मान करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, इससे लगातार मुंह नहीं मोड़ा जा सकता. एयर इंडिया की उड़ानों में अक्सर लेटलतीफी होती है ,लेकिन सरकार न तो एयर इंडिया की जवाबदेही तय करती है और न ही सुधार के प्रयास करती है.

बेनीवाल की पोस्ट पर एअर इंडिया का आया जवाब
RLP सुप्रीमों बेनीवाल की इस पोस्ट के बाद एयर इंडिया ने जवाब देते हुए खेद जताया है. एयर इंडिया के अधिकारिक अकाउंट से लिखा गया- हम आपकी चिंता को समझते हैं. उड़ान AI 1834 में देरी आने वाले विमान के लेट पहुंचने के कारण हुई है.

यह भी पढ़ें: अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Hanuman Beniwal

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

Police Action in Ajmer

अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

Arvind Kejriwal

पेपर लीक के बाद एथेनॉल पर आंदोलन की तैयारी! केजरीवाल बोले- PM मोदी E20 का मामला भी सुलझा दें…

Finance Minister

वित्त-मंत्री की नसीहत- IT जनता की भलाई के लिए काम करें, परेशानी के लिए नहीं

2

2