KBP Times

अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

Police Action in Ajmer

Police Action : राजस्थान सरकार के “अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास” अभियान के तहत अजमेर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में आरोपित अपराधियों के खिलाफ एक्शन किया। सोमवार सुबह दरगाह थाना क्षेत्र में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपितों के मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

सुबह से ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस जाप्ता

कार्रवाई के लिए सुबह से ही तीन थानों का पुलिस जाप्ता, नगर निगम और एडीए की टीमें तराशाह नगर सहित संबंधित क्षेत्रों में पहुंच गईं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी करते रहे।

तीन स्थानों पर ध्वस्त किए गए मकान

प्रशासन के अनुसार, अंदरकोट, नई सड़क और अन्य संबंधित क्षेत्र सहित कुल तीन स्थानों पर आरोपितों के मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार मौके पर मौजूद रही ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

संगठित अपराधों पर सख्ती जारी

प्रशासन का कहना है कि संगठित अपराधों और गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकार की मंशा अपराधियों में कानून का भय कायम करना और आमजन का विश्वास मजबूत करना है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया और स्थिति पर लगातार नजर रखी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें –Rajasthan : 21% आरक्षण ही देना था तो OBC आयोग पर करोड़ों रुपये खर्च क्यों?

यह भी देखें- 7 दिन में घर खाली करो! JDA के आदेश से 1000 परिवारों पर संकट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2