KBP Times

GPS,CCTV,पैनिक बटन से लैंस 144 ब्लू लाइन बसें रोडवेज बेड़े में शामिल, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंड़ी

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: राजधानी जयपुर में आज रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 144 नई बलू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है. ऐसे में लोगों के आवागमन के लिए बेहतर और मजबूत परिवहन व्यवस्था जरूरी है. राज्य सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है, जिसके चलते तीसरी बार रोडवेज बेडे में नई बसें शामिल की गई है. 144 नई बसें राज्य की जनता को समर्पित की गई है. लोगों को इनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश का कोई इलाका ऐसा ना रहे जहां रोडवेज बसों की सुविधा न हो. उन्होंने कहा कि राजस्थान रोडवेज लंबे समय तक घाटे में चलती रही, लेकिन पहली बार मुनाफे में आई है. जिसका सीधा फायदा यात्रियों और कर्मचारियों को मिल रहा है. रोजवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है. जबकि पिछली सरकारों में 6 से 8 महीने तक वेतन नहीं मिल पाता था. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम छोर तक सुलभ सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

नई बसों में क्या सुविधाएं हैं?
बता दें कि रोडवेज बेडे में शामिल की गई 144 नई बसे 3×2 एक्सप्रेस बसें प्रदेश के 22 डिपो को आवंटित की गई है. सभी बसे BS-6 मानक की है. इन बसों में LED गंतव्य डिस्पले, मोबाइल चॉर्जिंग पॉइंट, महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई है. इसके अलावा हर बस में 2 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. महिला यात्रियों के लिए बस की आगे की 6 सीटें रिजर्व की गई है. इन सीटों को पिंक कलर से अलग पहचान दी गई है. वहीं दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बाहर निकालने के लिए साइड इमरजेंसी गेट के साथ रूफ पर 2 हैच भी दिए गए हैं. इसके अलावा बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया है.

“बसें यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को हेलमेट भी बांटे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जयपुर स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही, सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट वितरित किए. ये नई आधुनिक बसें यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी तथा प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त करेंगी.प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु हमारी सरकार निरंतर संकल्पित है.

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्टरों को मिली अहम जिम्मेदारी, जाने पूरी डिटेल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rajasthan Roadways

GPS,CCTV,पैनिक बटन से लैंस 144 ब्लू लाइन बसें रोडवेज बेड़े में शामिल, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंड़ी

Siddaramaiah

‘2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा’ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का ऐलान, क्या बताई वजह?

Commonwealth Games 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में हादसा, स्टंट के दौरान सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, देखें VIDEO

Tejashwi Yadav

“रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे…” तेजस्वी यादव की सम्राट सरकार को चेतावनी

Prahlad Joshi

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, संभाला मंत्रालय, पहले दिन ही अधिकारियों से मीटिंग

Rajasthan Panchayat Elections 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्टरों को मिली अहम जिम्मेदारी, जाने पूरी डिटेल

Donald Trump

ट्रंप ने ईरान पर सबसे बड़े हमले का बनाया प्लान, फिर लिया यू-टर्न, आखिर क्या है वजह?

Mann Ki Baat

“भारत का मस्तक ऊंचा कर…” मन की बात के 136वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Rahul Gandhi

“लाठीचार्ज, आंसू गैस, महिला छात्रों के निजी अंगों को जानबूझकर…” राहुल गांधी ने गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूछे सवाल

2

2