KBP Times

कॉमनवेल्थ गेम्स में हादसा, स्टंट के दौरान सिर के बल गिरे इंग्लैंड के जिम्नास्ट, देखें VIDEO

Commonwealth Games 2026

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय फैंस की नजरें देश के एथलीटों के प्रदर्शन पर टिकी हुई है. इसी बीच मेन्स टीम जिम्नास्टिक फाइनल में एक दर्दनाक पल देखने को मिला. इंग्लैंड के 19 वर्षीय जिमनास्ट लैंगटन हाई बार पर अपना रूटीन पूरा कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे सिर और गर्दन के बल जमीन पर जा गिरे. इस दौरान पूरे एरिना में सन्नाटा छा गया.

जिमनास्ट लैंगटन कई मिनट तक जमीन पर ही पड़े रहे और खुद उठ भी नहीं सके. जिसके बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत उनके पास पहुंचा. मेडिकल टीम ने मौके पर लैंगटन का इलाज किया. उनकी गर्दन को स्थिर रखने के लिए विशेष सपोर्ट लगाया गया. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर हॉस्पिटल भेजा गया. जिसके बाद गेम को भी कुछ समय के रोक दिया गया. खिलाड़ियों का ध्यान भी अपने साथी की हालत पर था.

विजेता मैक्स व्हिटलॉक की जगह टीम में शामिल हुए थे लैंगटन
बता दें कि गेब्रियल लैंगटन को 6 बार के ओलंपिक पदक विजेता मैक्स व्हिटलॉक की जगह इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था. हादसा उस समय हुआ जब गेब्रियल लैंगटन चौथा कॉमनवेल्थ गेम्स पुरुष टीम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे थे. इस घटना के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मुकाबले को पूरा किया लेकिन गोल्ड मेडल नहीं जीत सके. इंग्लैड को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. गोल्ड कनाडा ने और ब्रॉन्ज मेडल ऑस्ट्रेलिया ने जीता.

“गेब्रियल लैंगटन फिलहाल ठीक है”
इग्लैंड के जिमनास्ट ल्यूक व्हाइटहाउस ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि गेब्रियल लैंगटन फिलहाल ठीक है. इंग्लैंड की टीम ने अधिकारिक बयान में बताया कि गेब्रियल लैंगटन अस्पताल पहुंचने तक पूरी तरह होश में थे डॉक्टरों से बात कर रहे थे. वहीं ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स ने बताया कि गेब्रियल लैंगटन के कई स्कैन किए गए हैं. जिनकी रिपोर्ट काफी सकारात्मक रही है. गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

supreme court and rajpal yadav

सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को कर्ज चुकाने के लिए दो सप्ताह की मोहलत

2

2