KBP Times

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

Life Insurance hand shake

Life Insurance : देश के लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में एक बड़ी डील होने जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के नियंत्रण वाली इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने फ्रांस की इंश्योरेंस कंपनी बीएनपी पारिबा कार्डिफ के साथ डील की है। इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में वारबर्ग पिन्कस की 25.96 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति दे दी है। इस डील के साथ कंपनी करीब पांच साल बाद भारतीय लाइफ इंश्योरेंस मार्केट में दोबारा एंट्री करेगी।

शेयर सेल्स एग्रीमेंट Confirm  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल देर रात स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि वारबर्ग पिन्कस की इन्वेस्टमेंट यूनिट कार्मेल पॉइंट इन्वेस्टमेंट्स इंडिया ने इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में अपनी 25.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बीएनपी पारिबा कार्डिफ के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट पर सिग्नेचर कर दिए हैं। यानी दोनों पक्षों के बीच हिस्सेदारी खरीदने-बेचने को लेकर औपचारिक समझौता हो गया है।

BOB का नियंत्रण 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने साफ किया है कि इस डील का उसके स्वामित्व या कंपनी पर नियंत्रण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में बैंक की हिस्सेदारी पहले की तरह बनी रहेगी और कंपनी का नियंत्रण भी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ही रहेगा।

 कैसी होगी शेयरहोल्डिंग?

यह ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा की हिस्सेदारी 65 फीसदी होगी। वहीं, बीएनपी पारिबा कार्डिफ के पास 26 प्रतिशत और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास 9 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। यानी वारबर्ग पिन्कस की पूरी हिस्सेदारी बीएनपी पारिबा कार्डिफ को ट्रांसफर हो जाएगी।

मैनेजमेंट कंट्रोल भी BOB के पास 

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस ट्रांजैक्शन के बाद इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस का मैनेजमेंट कंट्रोल भी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ही रहेगा। यानी कंपनी के संचालन और प्रमुख फैसलों की जिम्मेदारी पहले की तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के हाथ में ही रहेगी।

यह भी पढ़ें –इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

यह भी देखें –बालमुकुंद आचार्य का सबसे बेबाक इंटरव्यू | राम मंदिर आंदोलन पर खुलकर बोले BJP विधायक | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2