KBP Times

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

Bullet Train

Bullet Train : देश की जनता को रेल का सफर अब एक नई दुनिया और अनुभव में ले जाने वाला होने वाला है। विशेषकर मुंबई से अहमदाबाद आने जाने वाले व्यवसायियों के लिए तो सौगात की बात है। बता दें कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से यात्रियों के लिए शुरू होने वाली है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में कॉरिडोर के एक हिस्से पर ट्रेन चलाई जाएगी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में पूरे रूट पर सेवा शुरू की जाएगी।

पहला हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट

यह भारत का पहला हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट है, जिसमें जापान की मशहूर शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पूरा कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। यह महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों में मुंबई का बीकेसी, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

15 अगस्त से तैयारी

बुलेट ट्रेन के पहले चरण को 15 अगस्त 2027 यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है। शुरुआत में पूरे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी। पहले कॉरिडोर के एक हिस्से पर यात्री सेवा शुरू होगी और बाद में बाकी हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा।

जापानी टेक्नोलॉजी का उपयोग

इस प्रोजेक्ट में जापान की शिंकानसेन प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तकनीक अपनी सुरक्षा, समय पर संचालन, भूकंप से बचाव वाली इंजीनियरिंग और आधुनिक सिग्नल सिस्टम के लिए जानी जाती है। जापान इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय मदद के साथ तकनीकी सहयोग भी दे रहा है।

यह रहेगी स्पीड

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 300 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की उम्मीद है। इस हाई-स्पीड ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर करीब दो घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। अभी एक्सप्रेस ट्रेनों से यही यात्रा करने में करीब छह घंटे लगते हैं।

यह भी पढ़ें – रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

यह भी देखें – राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2