KBP Times

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Advocates protest

Advocates Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में अब जयपुर के वकील भी उठ खडे हुए हैं। 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इससे पूर्व आज छात्रों के समर्थन में विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा। वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है।

चीफ जस्टिस सरकार के इशारे पर

वकील शेरसिंह महला ने कहा कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को जब छात्रों को पीटा गया तो छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। तब देश के चीफ जस्टिस ने कहा कि मेरे पास समय नहीं है। वे देश के 100 जजों को लेकर लंदन में बैडमिंटन खेल सकते हैं, लेकिन बेरोजगारों और युवाओं की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है। ऐसा लगता है कि वो सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इससे हमारी भावनाओं का ठेस पहुंची है।

स्टूडेंट्स के समर्थन में धरना

स्टूडेंट्स के समर्थन में धरना दे रहे वकीलों का कहना है कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ गलत कर रही है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा छात्रों के साथ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करने वालों पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए। वकीलों के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जिनके कारण पूरा देश सुलग रहा है। जब तब पीएम उनका इस्तीफा नहीं लेंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन चलता रहेगा।

देश के भविष्य को पीटा जा रहा

वकील सुनील शर्मा ने कहा कि देश के भविष्य को पीटा जा रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं, अश्लीलता की जा रही है। कीलें लगा-लगाकर उनको मारा जा रहा है, जैसे वो आंतकवादी हों। ये हमारे देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। बच्चों के हित के लिए हम बैठे हैं। जिस तरह सीजेआई ने बच्चों की बात सुनने के लिए टाइम नहीं दिया, ये गलत है।

यह भी पढ़ें – नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

यह भी देखें – राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

2

2