KBP Times

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Women Reservation

Women Reservation: महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने और उसमें ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को महिला कांग्रेस ने दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रदेश से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में महासचिव रिक्की सिंह हंतरा भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद आंदोलन एआईसीसी के इंदिरा भवन से शुरू होकर भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च के रूप में निकाला गया।

महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है सरकार’ : रिक्की सिंह हंतरा

महिला कांग्रेस महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं की आवाज से भयभीत है और उन्हें उनके अधिकार, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर लगातार मांग उठने के बावजूद सरकार की निष्क्रियता उसकी नीतिगत विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा, किसान और महिलाएं अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और महिला कांग्रेस इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।

पुलिस ने रोका मार्च, धक्का-मुक्की और नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला कार्यकर्ताओं ने “महिला आरक्षण लागू करो, आज करो अभी करो, ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करो”, “हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान अलका लांबा और सारिका सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया।

सचिन पायलट ने भी किया संबोधित

प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने महिला आरक्षण और सामाजिक न्याय की लड़ाई को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा’

रिक्की सिंह हंतरा ने कहा कि महिला कांग्रेस का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को उनका अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने और ओबीसी महिलाओं को उसका लाभ देने की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

यह भी देखें- जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2