KBP Times

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Farmers Protest

Farmers Protest: भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट पर कूच का ऐलान किया था. लेकिन हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ बैठक के बाद किसानों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है. केंद्र सरकार से वार्ता कराने और हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई करने पर सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया है.

“इसका समाधान सुनिश्चित करूंगा”
हरियाणा के मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुझे किसान यूनियन की तरफ़ से सौंपी गई मांगें मिल गई हैं और हम उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ताकि सभी मुद्दों का समाधान हो सके. गुरनाम सिंह चढूनी से जुड़े मामले पर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और आज शाम तक इसका समाधान सुनिश्चित करूंगा. हम एक हफ़्ते या 10 दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत का इंतज़ाम करेंगे.

“हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया”
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया. जब हमने उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा, तो उन्होंने कहा कि वे ज़रूरी इंतज़ाम करेंगे. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय 8 से 10 दिनों के भीतर बैठक की पुष्टि करते हुए हमें एक पत्र भेजेगा. बातचीत वहीं से आगे बढ़ेगी; बैठक का नतीजा बाद की बात है. दूसरी बात, हमने सभी किसान नेताओं और किसानों की रिहाई की मांग की. अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद वे गुरनाम सिंह चढूनी और बीएम सिंह को रिहा कर देंगे, ये दोनों मांगें मान ली गईं. उनके रिहा होने के बाद, हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और इस आंदोलन के लिए आगे की कार्रवाई तय करेंगे कि क्या यहां धरना जारी रखा जाए या बातचीत के बाद ही आगे बढ़ा जाए.

बता दें कि दिल्ली कूच को लेकर पंजाब के हजारों किसान आज शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हुए थे. जिसको देखते हुए शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी. साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई थी. भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी को किसान महापंचायत में शामिल होने जाते समय हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के संसद घेराव के मद्देनजर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी से लगे बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का आदेश, हाईकोर्ट बोला- डॉक्टरों का एक पैनल बनाए…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2