KBP Times

“युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…” CJP के प्रदर्शन के बाद पहली बार बोले PM मोदी

Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session 2026: कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के संसद मार्च के बाद नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार बयान सामने आया है. NDA संसदीय दल की बैठक के दौरान PM मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है. उनके भविष्य का नुकसान ना हो, इसलिए रि-एग्जाम करवाया गया है. पेपर लीक पर भी सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है, छात्रों को लेकर सरकार संवेदनशील है.

प्रधानमंत्री ने कहा पेपर लीक सिर्फ केंद्र सरकार का मामला नहीं है. पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा. आगे ऐसा न हो, इसके लिए इंतजाम करने होंगे.

“13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया”
वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि NEET परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि गड़बड़ी की खबरें मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसके अलावा, छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा कराई गई और नतीजे घोषित किए गए. उन्होंने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी बताया. उन्होंने दोषियों को सज़ा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया जिसमें कोई कमी न हो. उन्होंने कहा कि NDA चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाएगा. देश के हित में लाए जाने वाले बिलों को पारित कराने के हमारे संकल्प में हम एकजुट हैं. हम विपक्ष से भी आग्रह करते हैं कि भले ही अलग-अलग पार्टियों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वे देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए मिलकर काम करें.

“किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी”
वहीं नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को मार्गदर्शन दिया. यह बैठक बहुत सार्थक रही. प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों पर बात की और अपना मार्गदर्शन दिया. उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का ज़िक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA के बारे में बात की. इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है, ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें.

यह भी पढ़ें: किसानों की दिल्ली कूच की तैयारी, FTA के खिलाफ प्रदर्शन तेज, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील, धारा 163 लागू

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2