CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शनकारी युवा लौट कर जमा हो रहे हैं। लेकिन इस बार यह सीजेपी का यह प्रदर्शन जंतर-मंतर के पास केरल हाउस के सामने सडक पर हो रहा है। सीजेपी के अभिजीत दीपके वहीं सडक पर बैठे हैं। इधर शाम दिल्ली पुलिस ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों को जंतर-मंतर से हटाया दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया है।
दिल्ली से सीजेपी प्रदर्शन की ताजा अपडेट –
-सोनम वांगचुक बोले- बर्बरता देखने के बाद अनशन जारी रखूंगा
-प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर लौटे, राष्ट्रगान गाया, लड़कियां रोने लगीं
-सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बात करने से इनकार किया
-सीजेपी ने लिखा- पुलिस की बर्बरता के बावजूद, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौटे
सीजेपी की ताजा पोस्ट
कॉकरोच जनता पार्टी एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है- अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और गीतांजलि अंग्मो अभी भी जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। वे अभी केरल हाउस के सामने हैं। यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा है। दिल्ली, बाहर आओ और जंतर-मंतर पर हमारे साथ जुड़ो – यह अभी या कभी नहीं वाली स्थिति है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।
यह भी पढ़ें- CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का शाम 5 बजे तक क्या है हाल? जाने बड़े अपडेट
यह भी देखें –Delhi: जंतर-मंतर पर छात्रों का महासंग्राम! हजारों छात्र सड़कों पर | केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी



