KBP Times

अमेरिका ने ईरान पर लगातार 9वीं रात बरसाए बम, तबरीज पर एयरस्ट्राइक, ईरान का पलटवार जारी

US Iran Conflict

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका में लगातार 9वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अमेरिकी समयानुसार शाम को 7 बजे ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया मोर्चा खोल दिया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए ईरान पर हमले किए जा रहे हैं. उनका मकसद ईरानी सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना है. बता दें कि ईरानी हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी. सैनिकों की मौत पर जब ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें बहुत बुरा लग रहा है. जो लोग मारे गए हैं वो इसलिए लड़ रहे थे ताकि ईरान के पास परमाणु हथियार न आ सकें.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने उत्तर पश्चिम शहर तबरीज समेत कई इलाकों को निशाना बनाया है. वहीं ईरानी मीडिया ने दक्षिणी प्रांत होरमोजगान और बुशेहर में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की पुष्टि की है.

“सीरिया में एक दुश्मन कमांड सेंटर पर हमला किया”
वहीं दूसरी तरफ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह दावा किया है कि उन्होंने सीरिया में एक दुश्मन कमांड सेंटर पर हमला किया है. IRNA ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया कि ईरान की दक्षिणी-पूर्व में स्थित शहर ईरानशहर के शहर सैनिकों के खून का बदला लेने के लिए सीरिया के अल-तनफ इलाके में दुश्मन के स्पेशन ऑपरेशन्स कमांड सेंटर पर हमला किया गया. ईरान ने रविवार को कुवैत में 2 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है. तेहरान का कहना है कि इन हमलों में परिवहन और बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाया गया है.

“अमेरिका के खिलाफ उसकी जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी”
ईरान अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ उसकी जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी. जब तक अमेरिका की ओर से हवाई हमले जारी रहेंगे तब तक ईरान पलटवार करता रहेगा. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची बोले कि लोगों की जान और देश के भविष्य को खतरे में नहीं डाला जा सकता. हर फैसला पूरी जानकारी और सही आकलन के बाद ही लिया जाना चाहिए. सरकार को देखना चाहिए कि यु्द्ध जारी रखने से फायदा हो रहा है या नुकसान.

यह भी पढ़ें: “सरकार उन्हें मारने की कोशिश…” प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर राज्यसभा में बोले खरगे

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2