Salim Ahmed : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक सलीम अहमद ने शनिवार को अजमेर पहुंचे जहां उन्होने महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में अपनी हाजिरी दी। कांग्रेसी नेता सलीम अहमद में चिश्ती की मजार शरीफ पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर कर्नाटक प्रदेश की अमन चैन खुशहाली की कामना की। सलीम अहमद के साथ पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, पूर्व विधायक के. के. हरितवाल, कमल शर्मा कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर कोऑर्डिनेटर के एम सैयद साथ रहे। जियारत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलीम अहमद ने कहा की पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन घसीट कर ले जाने पर इसे तानाशाही की पराकाष्ठा बताया है।
लोकतंत्र पर काला धब्बा
कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा कि जंतर-मंतर पर आज जो हुआ वह लोकतंत्र और संविधान के ऊपर एक और काला धब्बा है। कोटा और देहरादून से छात्रों की गूँज का आगाज़ हो चुका है जो दिल्ली की दहलीज़ तक ज़रूर पहुँचेगी !! उन्होंने कहा कि केंद्र की इस तानाशाह सरकार ने किसी को नहीं बख़्शा। इनकी नज़र में कोई भी अगर आवाज़ उठाता है तो वह राष्ट विरोधी है, परजीवी है ! उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कथनी और करनी मे फर्क है । आगामी लोकसभा चुनाव 2029 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता सलीम अहमद के अजमेर पहुंचने पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह रलावता महासचिव नितिन जैन शिव कुमार बंसल सतीश वर्मा संपत कोठारी शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन ऋषि घारु महेंद्र कटारिया फुरकान सिद्दीकी अभिषेक रावत योगेश जाटोलिया शैलेश गुप्ता करतल मीणा दीनदयाल पवार एस एम अकबर दिलशाद अंसारी, मुशर्रफ़ सिद्दीकी, हामिद खान, दिलशाद अंसारी, रईस खान, फरीद खान जुल्फिकार अहमद डा मंसूर अली कपिल सारस्वत हिमांशु गर्ग दिनेश शर्मा सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़ें : राजस्थान का एक अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलता है नमक! क्या है मान्यता?
यह भी देखें : “बालमुकुंद आचार्य फर्जी पीठाधीश्वर…” पीठाधीश्वर राघवेंद्र आचार्य ने खोले कई राज | KBP Times



