KBP Times

राजस्थान का एक अनोखा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलता है नमक! क्या है मान्यता?

Amazing Temple

Amazing Temple: भारत देश में हजारों मंदिर है और सभी मंदिर अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं और अनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. किसी मंदिर में शराब चढ़ाने की तो कहीं भगवान को चॉकलेट का भोग लगाया जाता है. लेकिन आज आपको आज एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में नमक दिया जाता है.

कहां है मंदिर, क्या है इतिहास?
अनोखी परंपरा वाला यह मंदिर राजस्थान के अजमेर जिले में हैं. यह श्री देवनारायण भगवान का मंदिर है. मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, नमक को संकल्प, शुद्धता और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है. यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं और मनोकामना पूरी होने पर नमक अर्पित कर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आर्शीवाद मिलता है. मंदिर के इतिहास की अगर बात करें तो देवनाराण भगवान को राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में लोकदेवता के रूर में पूजा जाता है. उन्होंने समाज की रक्षा और जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए थे. इसी वजह से उनके मंदिर में लाखों श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं. प्रसाद में नमक की परंपरा इस मंदिर को अन्य मंदिरों से अलग पहचान दिलाती है. राजस्थान के अलावा गुजरात, एमपी, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से भक्त यहां दर्शन करने आते हैं. मेलों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

धार्मिक परंपरा क्या कहती है?
सनातन धर्म में हर मंदिर में पूजा की अपनी पद्धति है. हर मंदिर में अलग तरह का भोग लगाया और प्रसाद वितरण होता है. ऐसी परंपराएं स्थानीय संस्कृति और लोकविश्वास के साथ विकसित हुए हैं, जिनका श्रद्धालु सम्मान करते हैं. भारत की धार्मिक परंपराएं अपनी विविधता के लिए जानी जाती हैं. नमक का प्रसाद देने वाला यह मंदिर भी इसी अनोखी विरासत का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में होता है पुनर्जन्म? आपकी आत्मा कितनी बार ले चुकी जन्म, जानें गरुड़ पुराण में छुपा रहस्य

Disclaimer: यह खबर सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KBP TIMES किसी भी तरह की मान्यता की पुष्टि नहीं. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2