KBP Times

बारिश में क्या पहनें युवा ? जानिए सबसे स्मार्ट और आरामदायक आउटफिट्स

Dress in rainy season

Dress in Rain : बारिश के मौसम में युवाओं के सामने सबसे बडी समस्या उमस और कीचड के बीच आरामदायक कपडे पहनना और स्टाइलिश दिखना एक चुनौती बन जाती है। ऐसे में लड़कों के लिए सही फैब्रिक, सही रंग और सही फुटवियर का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप ऑफिस कर्मचारी हैं या कॉलेज स्टूडेंट हैं या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे या रही हैं, तो मानसून के हिसाब से अपनी वॉर्डरोब तैयार करना समझदारी है।

हल्के और फ्रैबिक बेहतर विकल्प

बारिश के मौसम में भारी और देर से सूखने वाले कपड़ों की जगह हल्के, जल्दी सूखने वाले और सांस लेने योग्य फैब्रिक बेहतर विकल्प साबित होते हैं। इसके साथ ही ऐसे रंग और एक्सेसरीज चुनना भी जरूरी है जो न सिर्फ आपके लुक को आकर्षक बनाएं बल्कि बारिश के दौरान आपको परेशानी से भी बचाएं। सही स्टाइलिंग के साथ आप बिना किसी असुविधा के पूरे सीजन फैशनेबल नजर आ सकते हैं। जानिए मानसून में युवाओं के लिए ऐसे फैशन टिप्स, जिनकी मदद से आपको मिलेगा कंफर्ट, स्मार्ट लुक और मौसम के अनुसार परफेक्ट स्टाइल –

कॉटन ब्लेंड और ड्राई-फिट टी-शर्ट पहनें

100 फीसदी मोटे कॉटन की बजाय कॉटन-ब्लेंड या ड्राई-फिट टी-शर्ट बेहतर विकल्प हो सकती हैं। ये अपेक्षाकृत जल्दी सूखती हैं, पसीना कम महसूस होने देती हैं और लंबे समय तक आराम देती हैं। बेहतर रंगों में आपके लिए ऑलिव ग्रीन, नेवी ब्लू, चारकोल ग्रे, ब्लैक, मस्टर्ड हल्की शर्ट्स अपनाएं। लिनेन-ब्लेंड या हल्के फैब्रिक की फुल या हाफ स्लीव शर्ट्स मानसून के लिए अच्छा विकल्प हैं। इन्हें जींस या चिनो के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

शॉर्ट्स और चिनो पैंट चुनें

भारी डेनिम लंबे समय तक गीला रह सकता है। ऐसे में चिनो, टेपर फिट ट्राउजर या नी-लेंथ शॉर्ट्स ज्यादा आरामदायक साबित हो सकते हैं।

सही फुटवियर पहनें

बारिश में कैनवास या चमड़े के जूते जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके लिए कई बेहतर विकल्प हैं, जैसे वाटर-रेसिस्टेंट स्नीकर्स, रबर सोल सैंडल, क्विक-ड्राई फ्लोटर्स

लेयरिंग रखें सिंपल

हल्की जैकेट या विंडचीटर साथ रखें ताकि अचानक बारिश होने पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। एक्सेसरीज भी हैं जरूरी जैसे मजबूत और कॉम्पैक्ट छाता, वाटर-रेसिस्टेंट बैकपैक, वाटरप्रूफ घड़ी, कैप (जब मौसम अनुकूल हो)

मानसून में किन कपड़ों से बचें?

भारी डेनिम, मोटे ऊनी कपड़े, लंबे समय तक गीले रहने वाले फैब्रिक, सफेद जूते। यह जल्दी गंदे हो सकते हैं। बहुत ढीले कपड़े जो पानी आसानी से सोख लें।

मानसून कलर ट्रेंड

इस मौसम में डार्क और अर्थी टोन अधिक व्यावहारिक माने जाते हैं। जैसे ऑलिव ग्रीन, रस्ट, नेवी ब्लू, डार्क ब्राउन, ग्रे, ब्लैक, क्विक स्टाइलिंग टिप्स, कपड़ों की फिटिंग संतुलित रखें। बहुत ज्यादा लेयरिंग से बचें। अतिरिक्त टी-शर्ट साथ रखें यदि लंबे समय तक बाहर रहना हो। साफ और सूखे फुटवियर पहनने की आदत रखें। मौसम के अनुसार हल्की ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स चुनें।

यह भी पढ़ें : मशीन से शुगर चेक करें लेकिन सावधानी से… ये तरीका अपनाएं

यह भी देखें: जयपुर के इस गांव की बदहाली देख दंग रह जाएंगे! सड़कें टूटीं, पानी ज़हरीला, बस सिर्फ एक। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2