Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई. जिसमें 15 भारतीयों की मौत हो गई. वोट पर कुल 36 लोग सवार थे. घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव के काम में जुट गया. वहीं वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए है.
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
नाव में सवार 36 लोगों में से 32 भारतीय थे
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नाव में सवार 36 लोगों में से 32 भारतीय थे, जो ज्यादातर तेलंगाना के रहने वाले थे. उनमें से 21 लोगों को बचाया जा चुका है. बाकि की लापता टूरिस्ट की तलाश की जा रही है. नाव भारतीय पर्यटकों को फू क्वोक के पास स्थित होन में रुट न्गोआई द्वीप घुमाने के लिए ले जा रही थी. भारतीय दूतावास की तरफ से घटना की सही जानकारी जुटाई जा रही है. यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं. भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और भारतीय नागरिकों की हर संभव मदद की जा रही है.
भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित. कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने की दुखद घटना सामने आई है. घटना के संबंध में सटीक जानकारी जुटाई जा रही है.स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज और बचाव (Search & Rescue)अभियान लगातार जारी है. प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414. इसके अलावा, हनोई में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है-+84 91 308 9165. भारतीय दूतावास ने कहा है कि प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता के लिए वह उपलब्ध है.
फिलहाल रेस्क्यू टीमें मुस्तैदी से राहत बचाव के काम में जुटी है. दूतावास की टीम लगातार हालत पर नजर बनाए हुए है. हादसे की असली वजह क्या थी, नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे या मौसम खराब था, इन सभी पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए PM मोदी ने दिखाया ‘मफलर’ कहा- आपके प्यार को…



