KBP Times

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए PM मोदी ने दिखाया ‘मफलर’ कहा- आपके प्यार को…

PM Modi New Zealand Visit

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 जुलाई) न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शिरकत की. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीय की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. प्रधानमंत्री के रुप में भले ही मेरा पहला न्यूज़ीलैंड दौरा है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार में हिस्सा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था, तब भी मुझे न्यूज़ीलैंड आने का अवसर मिला था. उस समय, किसी ने मुझे गिफ्ट में तीन चीज़ें दी थीं, जो मैं वापस भारत ले गया था. एक ये मफ़लर, एक टोपी और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था. उनमें से एक चीज़ मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लाया हूं. ये मफ़लर जो आप देख रहे हैं, वह मुझे 25-30 साल पहले न्यूज़ीलैंड के एक साथी ने दिया था. इतने सालों में मैंने इसका कई बार उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है, जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं.

“हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन मेरे साथ इस कार्यक्रम में आए कीवी भारतीय समुदाय के लोगों का हिस्सा बने इससे यह जश्न और भी जीवंत हो गया है. आपने जिस स्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं. न्यूजीलैंड एक अद्भुत देश है. यहां शांति, समृद्धि और संस्कृति है और यहां न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं. न्यूजीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों पर भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. यहां कहीं खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट है. भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है जो आज अपनी प्राचीनता को सहजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है. हर युग और दौर में भारत ने स्वयं को बदला है. इसका कारण हमारी सीखने की लगन है. भारत सभी से सीखता है. हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं बल्कि जनकल्याण की भावना मायने रखती है. हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है.

” यही हमारे व्यापार समझौते की भावना है”
उन्होंने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी. उसमें मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चा थी. उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल भी जीत लिया था. भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. स्पेस सेक्टर यह बताने के लिए काफी है कि भारत और न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था एक दूसरे को काफी कुछ दे सकती है. यही हमारे व्यापार समझौते की भावना है. यह व्यापार समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को गति देगा. पीएम मोदी ने कहा कि न्यूज़ीलैंड वह जगह है जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूज़ीलैंड के CEO बन सकते हैं. जहां आनंद सत्यानंद गवर्नर-जनरल बन सकते हैं. जहां क्रिकेट टीम में रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज़ पटेल जैसे टैलेंट को अवसर मिल सकता है. न्यूज़ीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आपने क्रिस हिपकिंस के साथ मिलकर ‘दम-दम मस्त कलंदर’ गाने पर जो डांस किया वह काफी वायरल हुआ था.आपके वो मूव्स कीवी-भारतीयों के दिलों में छप गए हैं.

“मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाने को काफी कुछ है और मैं जानता हूं कि हम सफल होंगे.मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है.जानते हैं क्यों? मोदी नहीं, क्योंकि इसके असली नाविक आप सभी हैं.ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूज़ीलैंड के कोने-कोने में फैला भारतीय समुदाय इस साझा सफ़र का नाविक है. भारत और न्यूज़ीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, मूल्य हैं और एक प्रतिबद्धता भी है.इस रिश्ते को न्यूज़ीलैंड की एक सुंदर परंपरा बखूबी परिभाषित करती है.

“भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है”
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम धरती मां के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम और प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेक अभियान चला रहे हैं.हम जितना प्यार जन्म भूमि को करते हैं उतना ही समर्पण कर्म भूमि को भी करते हैं. वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत जिस तेजी के साथ विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है. आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है.आज भारत मोबाइल बनाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

यह भी पढ़ें: दतिया में जाम, पत्थरबाजी, बवाल पर नरोत्तम मिश्रा की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी हरकतें न…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2