KBP Times

जयपुरः निजी स्कूल बस पलटी, दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं और दो शिक्षिकाएं घायल

Accident school bus

Accident: जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खेजडावास गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी एक निजी आईपीएस स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं और दो महिला शिक्षिकाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस की मदद की।

ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही जोबनेर थाना प्रभारी हनुमान सहाय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे बच्चों और शिक्षिकाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कई बच्चों को चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जांच में स्टेरिंग लॉक होने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस का स्टेरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।

स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका

घटना के बाद स्कूल प्रशासन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण, बस की तकनीकी स्थिति, चालक की भूमिका और सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : यमुना जल समझौते पर अशोक गहलोत ने खड़े किए सवाल, मंत्री बेढम का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह…

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2

2