KBP Times

यमुना जल समझौते पर अशोक गहलोत ने खड़े किए सवाल, मंत्री बेढम का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह…

Yamuna Water Agreement

Yamuna Water Agreement: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यमुना जल समझौते पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जल संसाधन मंत्री ने कहा था कि यमुना जल समझौते का MoA गुप्त नहीं है, यह इंटरनेट पर उपलब्ध है. परन्तु अभी तक राज्य सरकार की किसी वेबसाइट या केन्द्र सरकार की किसी वेबसाइट पर यह MoA उपलब्ध नहीं है. कृपया मुख्यमंत्री बताएं कि इंटरनेट पर यह MoA कहां उपलब्ध है? गहलोत के MoA पर सवाल खड़े करने पर राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पानी की समस्या के समाधान के जो प्रयास हुए हैं उससे कांग्रेस आहत हुई है, तिलमिला गई है क्योंकि अपने समय पर वह जनता को राहत दे नहीं पाए. जनता की पानी की समस्या का समाधान नहीं कर पाए.

“जनता को गुमराह करके वोट बटोरते रहे”
मंत्री बेढम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने ERCP का हल कर दिया.शेखावाटी के पानी का हल कर दिया. ब्राह्मणी नदी के पानी को लाने के लिए DPR बनवा रहे हैं. पांचना का पेच सुलझा दिया तो कांग्रेस सदमे में है कि आखिर उनकी जब सब जगह सरकारें थी तो वह नहीं कर पाए क्योंकि उनकी इच्छाशक्ति नहीं थी. वह इसको वोट का टूल बना कर के जनता को गुमराह करके वोट बटोरते रहे. जनता को पानी लाए नहीं और हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल जो कहते हैं वही करते हैं.क्योंकि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका जो संकल्प है कि आमजन के प्रति जवाबदेह होकर के हम काम करें, उसी आधार पर काम करते हुए राजस्थान के हर वर्ग को उनकी आवश्यकतानुसार काम करके धरातल पर लाकर उनकी सुविधाएं डेवलप करने का काम कर रहे हैं. पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या थी. उसका समाधान प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ है. तभी तो दुनिया उनको आधुनिक भगीरथ कहने लगी है.

“अपराध में लगभग 14.5% की कमी आई है”
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जब मंत्री जवाहर सिंह बेढम से श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची से रेप की घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम किया है. राजस्थान में अपराध में लगभग 14.5% की कमी आई है. जघन्य अपराधों में 18% से ज़्यादा की कमी देखी गई है. निश्चित रूप से जो हमारा स्लोगन है अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास के तहत हम काम कर रहे हैं. फिर भी अगर कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है, तो हमारी पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है और दोषी के खिलाफ एक्शन लेती है.श्रीगंगानगर की घटना निंदनीय है. जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जयपुर के SMS हॉस्पीटल में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने किया काम बंद, खामियां निकालने पर हुए नाराज

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2

2