KBP Times

TMC के तीन पूर्व सांसदों ने भी पार्टी छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

BJP join TMC MP

BJP : पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन कमल जारी है। भाजपा अपने झोले में सांसदों को भरती जा रही है ताकि उसे संसद में दो तिहाई सांसदों का समर्थन मिल जाए जिससे उसके हर निर्णय पर कोई विरोध ना हो। इसी कडी में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक बहुत बड़ा झटका देते हुए तीन वरिष्ठ नेताओं और राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कराया शामिल

बीजेपी में शामिल होने वाले इन तीन प्रमुख नेताओं में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के नाम शामिल हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं के बीजेपी जॉइन करने की आधिकारिक घोषणा की है। बीजेपी नेता शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि तीनों नेताओं ने आज ही आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ली है। बता दें कि इन नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। शमिक भट्टाचार्य ने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक को बीजेपी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

टीएमसी ने केन्द्र से टकराव का रास्ता चुना

राज्य बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इस दौरान कहा, 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का राज था, उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का। पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक चली पॉलिटिक्स ने हमारे फेडरल स्ट्रक्चर को चुनौती दी और उसे नकार दिया, सेंटर के साथ सहयोग करने के बजाय, टकराव का रास्ता अपनाया गया, जिससे सारा डेवलपमेंट रुक गया। उन्होंने आगे कहा, इसी बैकग्राउंड में और नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में अपना भरोसा रखते हुए, तीन सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. आज, ये तीनों- सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय- बीजेपी में शामिल हो गए हैं… ये तीनों ऐसे दिग्गज हैं जिनका राज्यसभा में परफॉर्मेंस सबको पता है…।

तीनों नेताओं का बीजेपी में स्वागत

तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी भाजपा खुश है। बीजेपी की ओर से, और इसके स्टेट प्रेसिडेंट के तौर पर, मैं, हमारे वर्कर्स, चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट, और हमारे पूरे ऑर्गनाइजेशन के साथ- इन तीनों लोगों का दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं।

ममता बनर्जी खत्म हो चुकी हैं

भाजपा में शामिल होने के बाद, टीएमसी के पूर्व राज्यसभा संासद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, शायद ही किसी भारतीय राज्य में 96-97 परसेंट वोटिंग हुई हो, जैसा कि हमारे प्रेसिडेंट ने इस चुनाव के बारे में कहा. ममता बनर्जी खत्म हो चुकी हैं; उनकी पार्टी खत्म हो चुकी है. इसलिए, इस पर और चर्चा करना बेकार है। उन्होंने आगे कहा, दूसरे राज्यों में, सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां आमतौर पर विकास, तरक्की या खास एजेंडा लागू करने के लिए मिलकर केंद्र सरकार से संपर्क करती हैं. लेकिन, यहां हमने बंद, हड़ताल और जुलूस के जरिए केंद्र का विरोध दिखाने पर ध्यान दिया. इससे बंगाल की तीन पीढ़ियां बर्बाद हो गईं, जिनके पास मौके थे, वो राज्य छोड़कर भाग गए. जबकि भारत के ज्यादातर राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और रोडमैप को मानने के लिए आगे आए, हम चोरी में बिजी थे, हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे।

यह भी पढ़ें : CJP का प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर टैंट लगाने की परमिशन के लिए पुलिस के पैरों में गिरे दीपके

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP announce

CJP; छात्र आंदोलन समाप्त करने का ऐलान, सरकार ने सभी मांगे मानी

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

2

2