KBP Times

सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान ने किए एक दूसरे पर हमले

America-Iran war

America-Iran war : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से युद्व शुरु हो गया है। दोनों देशों की ओर से एक दूसरे के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर रहेे हैं। खास बात यह है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर चल रहा है। बुधवार तड़के अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

60 बोट्स को बनाया निशाना

एयरस्ट्राइक में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और आईआरजीसी की 60 से ज्यादा मिलिट्री बोट्स को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाके हुए और कुछ जगहों पर आग लग गई। इसके जवाब में ईरानी सेना ने बहरीन और कुवैत में अमेरिका सैन्य ठिकानों पर 85 से ज्यादा टारगेट्स हिट करने का दावा किया है।

ईरान का दावा-

ईरान ने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर ड्रोन हमला किया। ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया। सेना का कहना है कि यह कार्रवाई दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई। ईरानी सेना ने बयान में कहा, गया है कि अमेरिका ने बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके नतीजे भुगतने होंगे और अब क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने हमारे सैन्य ड्रोन के निशाने पर हैं।

बहरीन में दूसरी बार एयर रेड सायरन बजे

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में बुधवार को दूसरी बार एयर रेड सायरन बजाए गए। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से शांत रहने और तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

खामेनेई के परिवारजनों के शव कर्बला पहुंचे

अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई के परिवार के सदस्यों के शव इराक के कर्बला पहुंच गए हैं। उन्हें इमाम हुसैन (सैय्यद अल-शुहदा) की दरगाह में अंतिम श्रद्धांजलि के लिए ले जाया गया। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं और पार्थिव शरीर के पहुंचने पर धार्मिक रस्में अदा की जा रही हैं। इसके बाद अंतिम यात्रा आगे बढ़ेगी और पार्थिव शरीर को ईरान ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच ईरान का कतर के जहाजों पर हमला

यह भी देखें: न्याय की आस टूटी! दीपक खारवाल की पत्नी करिश्मा ने किया सुसा*इड अटेम्प्ट। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

2

2