KBP Times

खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच ईरान का कतर के जहाजों पर हमला

Hormuz Strait

Hormuz Strait : ईरान के शहर कोम में एक तरफ लाखों लोगों के बीच पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा निकल रही है वहीं दूसरी ओर ईरान ने मंगलवार को होर्मुज में फिर हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान में सरकार चला रहे इस्लामिक संगठन ने दावा किया है कि होर्मुज में कतर के तेल टैंकर अल-रकायत को निशाना बनाया गया। ईरान ने कहा कि होर्मुज से कमर्शियल जहाज हमारे बताए रास्तों से नहीं गुजर रहे हैं। इसके बिना हम सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते हैं। ईरान ने कहा कि अभी होर्मुज में हालात वैसे नहीं हुए हैं, जैसे अमेरिकी हमलों से पहले थे।

धार्मिक यात्रा कोम पहुंची

इधर, अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शियाओं के धार्मिक शहर कोम पहुंची। जनाजे में लाखों लोगों ने लाल कपड़ा चढ़ाया। यह इस्लामिक परंपरा में बदले या खून की मांग का प्रतीक माना जाता है। लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। खामेनेई ने शुरुआती इस्लामी शिक्षा यहीं हासिल की थी। खामेनेई के ताबूत पर उनकी काली पगड़ी रखी गई है। इस्लामी परंपरा में ऐसी पगड़ी सिर्फ बड़े धार्मिक विद्वान पहनते हैं। ताबूत पर ईरान का राष्ट्रीय झंडा भी ओढ़ाया गया है, क्योंकि वे देश के सर्वाेच्च नेता थे।

होर्मुज स्ट्रेट में दूसरे जहाज पर भी हमला

ब्रिटेन की सेना ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में एक दूसरे जहाज पर भी हमला हुआ है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि ओमान के तट के पास एक टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने और उसमें आग लगने की घटना के कुछ घंटे बाद एक दूसरे जहाज को भी निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे जहाज के ढांचे को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कतर ने होर्मुज के पास अपने तेल टैंकर पर हमले की निंदा की

कतर ने मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने तेल टैंकर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। कतर ने इस घटना के लिए ईरान को पूरी तरह कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है। कतर ने ईरान से मांग की कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सभी गतिविधियां तुरंत बंद करे।

ईरान ने होर्मुज में दो कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया

एक्सियोस के मुताबिक ईरान की सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर कम से कम दो मिसाइलें दागीं। इनमें से एक जहाज ओमान के तट के पास मिसाइल से टकराया, जबकि दूसरा भी हमले की चपेट में आ गया। दोनों जहाजों को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें : भारत के बाद अमेरिका में भी Meta पर कानूनी संकट, बच्चों- युवाओं को लत लगाने का आरोप

यह भी देखें: भंभोरी गांव की दर्दनाक हकीकत | सड़क, पानी, बिजली, स्कूल सब का अभाव | विकास कहाँ है?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2