KBP Times

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, माता-पिता गंभीर

Jaipur Accident

Jaipur Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाइपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को कुचल दिया.हादसा इतना भयावह था कि तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के दौरान सड़क पर मरने वालों के मांस के चिथड़े बिखर गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना 200 फीट बाईपास पर श्याम नगर थाना क्षेत्र में हुई. जहां दंपत्ति अपने तीन बच्चों के साथ सड़क किनारे नाले के कवर पर खड़े थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए 3 बच्चों समेत पूरे परिवार को कुचलता हुआ चला गया. जिससे नाले का ढक्कन टूट गया. सभी लोग नाले में जाकर गिर गए. इस दौरान तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को नाले से बाहर निकलवाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया है. अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घटना पर क्या बोली पुलिस?
जयपुर ट्रैफिक पुलिस एसीपी अमीन हसन ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. एक परिवार गाड़ी का इंतजार कर रहा था. जिसमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे. इसी दौरान एक ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है और माता-पिता गंभीर रूप से घायल है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: पूर्व IFS एस कृष्ण मोहन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव; ट्रस्ट बोला- घटना से हम शर्मिंदा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

2

2