KBP Times

राजा रघुवंशी केस बना सिया की साजिश का ब्लूप्रिंट? मोबाइल सर्च हिस्ट्री से खुला राज!

Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार, एक हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई है. सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने केतन की हत्या से पहले पूरे प्लान की तैयारी की थी. यहीं नहीं दोनों ने मिलकर केवल साजिश ही नहीं रची बल्कि उसकी प्रैक्टिस भी की थी कि केतन को पहाड़ी से किस तरह से धक्का दिया जाए कि किसी को उनपर शक भी न हो. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सिया ने इंटरनेट पर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जानकारी भी जुटाई थी. यहां तक सिया ने अपने मोबाइल में यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस हिरासत में महिलाओं से मारपीट होती है. सिया के दोनों मोबाइल फोन की जांच के दौरान यह सारी बातें पता चली है.

बेडरूम से बरामद हुआ सिया का दूसरा मोबाइल
बताया जा रहा है कि सिया के बेडरूम से उसका दूसरा फोन जब्त किया गया है. जबकि चेतन एक मोबाइल में दो सिम यूज करता था. जांच में पता चला कि सिया और चेतन कोड वर्ड में बात करते थे. मीडिया रिपोट्स की मानें तो चेतन के एक दोस्त को भी केतन की हत्या की साजिश के बारे में पता था. पुलिस को कुछ चश्मदीद भी मिले हैं, जिनके बयानों के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

केतन को धक्का देने की पहले ही की प्रैक्टिस
जांच अधिकारियों के मुताबिक, बीते गुरुवार को जब पुलिस सिया को घटनाक्रम को दोबारा दोहराने के लिए पुणे के लु्ल्ला नगर इलाके में लेकर गई थी. इसी दौरान पुलिस को यह पता चला कि हत्या से दोनों आरोपियों ने केतन को पहाड़ी से धक्का देने की पहले ही प्रैक्टिस कर ली थी.

लोहागढ़ किले में पहले से मौजूद था चेतन
यहीं नहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब 18 जून को सिया केतन को लोहागढ़ किला घूमाने लेकर गई थी, तब चेतन वहां पहले से मौजूद था. जब केतन उस जगह पर पहुंचा, जिसे दोनों आरोपियों ने चुना था, तब सिया ने चेतन को इशारा किया. इसके बाद कथित तौर पर चेतन ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे केतन की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: जलालाबाद नहीं अब ‘परशुरामपुरी’ कहिए’ यूपी में बदला एक और शहर का नाम, कैबिनेट मीटिंग में लगी मुहर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2