KBP Times

‘जलालाबाद नहीं अब ‘परशुरामपुरी’ कहिए’ यूपी में बदला एक और शहर का नाम, कैबिनेट मीटिंग में लगी मुहर

Jalalabad New Name

Jalalabad New Name: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का जलालाबाद अब परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा. आज (6 जुलाई) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जिसपर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद नगर का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से लोगों की मांग थी. लोगों की मांग थी कि क्योंकि ये भगवान परशुराम की जन्मस्थली है उसका नाम परशुरामपुरी होना चाहिए. भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद नगर का नया नाम ‘परशुरामपुरी’ सर्वसम्मति से पास कर दिया है. आज कैबिनेट बैठक में 29 से अधिक प्रस्ताव पास हुए हैं.

“सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण”
जलालाबाद का नाम बदलने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करूंगा जिन्होंने मंजूरी दी. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया है. लोगों की आस्था और भावनाओं का सम्मान किया गया है. सीएम योगी के इस निर्णय ने सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है.

क्यों रखा गया परशुरामपुरी नाम?
वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी इसलिए रखा गया है क्योंकि यह स्थान भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में मान्यता रखता है. केंद्र सरकार ने एनओसी मिलने के बाद राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बता दें कि कई पौराणिक ग्रंथों में इस छोटे से कस्बे को भगवान परशुराम की जन्मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है. इसी वजह से साल 2022 में सरकार ने परशुराम जन्मभूमि के रूप में अधिकारिक घोषणा की थी. इस स्थान पर मंदिर भी है जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है. वहीं कस्बे का नाम जलालाबाद होने के पीछे लोगों का तर्क है कि मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर के सम्मान में कस्बे का जलालाबाद रखा गया था.

यह भी पढ़ें: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, TMC ने सांसदों ने दिया था इस्तीफा, जानें पूरा शेड्यूल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2