KBP Times

अजमेर में PM मोदी और CM भजनलाल पर टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर टिप्पणी करने वाले शख्स पर एक्शन लिया है. अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने एक स्थानीय यूट्यूबर नरेश राघानी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस की यह कार्रवाई किसी आपराधिक धारा की बजाय कानून व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.

13 अप्रैल को यूट्यूबर ने किया था पोस्ट
पूरा मामला अजमेर के अमरदीप कॉलोनी का है. जहां दिनेश पाराशर नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि यूट्यूबर नरेश राघानी ने बीती 13 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी.इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

शिकायत में क्या बताया गया
शिकायत में बताया गया कि नरेश राघानी ने घर के बाहर खड़े रहने वाले वाहनों के ड्राइवरों के मुद्दे और पुलिस की एफआईआर प्रक्रियाओं के आदेशों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ बातें लिखी थी.इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की गई.शिकायकर्ता ने सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए नरेश राघानी पर पुलिस कार्रवाई की मांग की थी.

शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार
क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी नरेश राघानी को शांति भंग करने की आशंका के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स की गहनता से जांच की जा रही है. डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के विश्लेषण के बाद जो परिणाम सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, TMC ने सांसदों ने दिया था इस्तीफा, जानें पूरा शेड्यूल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2

2