Viral News: यूपी के कौशांबी से एक रोंगटे खड़े करने वाला दर्दनाक वीडियो सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार LPG टैंकर टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गया और आग का गोला बन गया. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Disturbing footage depicts an LPG leak from a tanker at a toll plaza, which rapidly escalated into an inferno within moments. pic.twitter.com/qyz8y1fuAN
— Abajibasha (@Capturedcalm) July 3, 2026
CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
वायरल वीडियो 26 जून की सुबह का बताया जा रहा है. हादसा कौशांबी जिले के सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुआ. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार LPG टैंकर टोल प्लाजा की ओर आता है और डिवाइडर से टकरा जाता है. टक्कर लगने के कुछ सेकेंड बाद ही गैस तेजी से लीक होती है और पूरा इलाका भीषण आग की चपेट में आ जाता है.
हादसे में 4 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि टैंकर कानपुर से वाराणसी जा रहा था. टैंकर के केबिन में फंसे चालक धर्मेद्र द्विवेदी बाहर नहीं निकले सके और जिंदा ही जल गए. उनके अलावा टोल प्लाजा पर काम कर रहे कर्मचारी भी आग में बुरी तरह झुलस गए. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 2 कर्मचारी अभी अस्पताल में भर्ती हैं उनका इलाज जारी है.
वीडियो देखकर सहमे लोग
हादसे का सीसीटीवी वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हजारों लोगों ने इसपर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर दिल दहल गया. LPG टैंकरों के लिए सुरक्षा नियम सख्त होने चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि टोल कर्मचारियों और ड्राइवर के परिवार को भगवान हिम्मत दे. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया, यह बेहद दर्दनाक हादसा है.
यह भी पढ़ें: गांव में सादगी, पुराने साथी से अपनापन… वायरल हुआ ओम बिरला का दिल छू लेने वाला VIDEO



