KBP Times

गांव में सादगी, पुराने साथी से अपनापन… वायरल हुआ ओम बिरला का दिल छू लेने वाला VIDEO

Om Birla Viral Video

Om Birla Viral Video: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. संसद में अपने शांत और गंभीर व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले बिरला इस बार अपने मानवीय और संवेदनशील व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. वायरल वीडियो में वह अपने संसदीय क्षेत्र के एक गांव में बेहद सादे अंदाज में कुर्ता-पायजामा और गले में गमछा डालकर अपने पुराने साथी से मिलने पहुंचते हैं. उनके अचानक घर पहुंचने पर परिवार के साथ-साथ उनका पुराना साथी भी भावुक हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Boby Mahawar (@bobby_mahawar6363)

बीमार साथी का जाना हाल, परिवार से की बातचीत
वीडियो में दिखाई देता है कि ओम बिरला अपने साथी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हैं. परिवार के लोग बताते हैं कि डॉक्टरों ने अब ज्यादा उम्मीद नहीं जताई है. यह सुनकर बिरला हाड़ौती भाषा में कहते हैं कि, “आप मुझे बताते तो सही, मेरा और इनका नाता तो काफी पुराना है. उनके इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया.

तुरंत कराया व्हीलचेयर और पोर्टेबल सीट का इंतजाम
अपने साथी की स्थिति देखकर ओम बिरला ने बिना देर किए कोटा शहर से व्हीलचेयर और पोर्टेबल टॉयलेट सीट मंगवाने के निर्देश दिए. कुछ ही समय बाद दोनों आवश्यक सुविधाएं उनके घर पहुंचा दी गईं. परिवार के सदस्यों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि बिरला उनकी मदद के लिए जरूर आएंगे.

सोशल मीडिया पर वीडियो को मिल रहा जबरदस्त प्यार
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट bobby_mahawar6363 से साझा किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों यूजर्स ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. कमेंट सेक्शन में लोग ओम बिरला की सादगी और संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सांसद जी ने आज दिल जीत लिया. वहीं दूसरे ने कहा, “हमारे स्पीकर को लोग यूं ही प्यार नहीं करते. एक अन्य यूजर ने लिखा, “ओम बिरला की सादगी और अपनापन देखकर मन खुश हो गया.

यह भी पढ़ें: ‘पानी ने कैसी ये आग लगाई…’ गाने पर बीच सड़क रील बना रही थी युवती, अचानक आई तेज रफ्तार बस, VIDEO Viral

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2