India-England : भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से अधूरा रह गया था जिसे रद्द कर दिया गया। दूसरे मैच में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300$ टी-20 स्कोर था।
सूर्यवंशी का डेब्यू
मैनचेस्टर में खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर से सबकी निगाहें सूर्यवंशी की तरफ रहेंगी। इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो सकता है। भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।
भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है।
इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर
अक्षर पटेल अपना 98वां टी-20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं। उन्हें भारत के लिए 100 टी-20 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 1 विकेट चाहिए। आदिल रशीद के नाम फिलहाल 164 टी-20प् विकेट हैं। दो विकेट लेते ही वह इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू
इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है।
यह भी पढ़ें : Women T-20 World Cup; साउथ अफ्रीका को हरा कर फइनल में पहुंची इंग्लैंड
यह भी देखें: गोनेर गांव की बदहाली! गंदगी, जाम और डंपरों ने किया जीना मुश्किल | Ground Report



