KBP Times

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” केजरीवाल के VVIP स्वागत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घेरा

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: आम आदमी पार्टी(AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर दर्शन किए. केजरीवाल के दर्शन को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘राम’ सबके हैं, फिर भाजपा सरकार की दोहरी नीति क्यों? अयोध्या में अरविंद केजरीवाल के लिए कैमरे और विशेष छूट , लेकिन कांग्रेस के नेताओं और आम श्रद्धालुओं के लिए कड़े नियम? कुछ दिन पहले जब मैंने दर्शन किए, तब व्यवस्था अलग थी.

अजय राय ने आगे लिखा कि राजनीतिक सुविधा देखकर नियम बदलने वाली भाजपा सरकार बताए कि आखिर “ये रिश्ता क्या कहलाता है”? आस्था के केंद्र पर यह वीआईपी भेदभाव और दोहरी राजनीति बेहद निंदनीय है. कांग्रेस ने पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की है.

धर्मगुरुओं ने केजरीवाल पर साधा निशाना
वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर अयोध्या के धर्मगुरुओं ने पलटवार किया है. तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम आए.उन्होंने रामलला का दर्शन भी किया. कहते हैं असलियत छुप नहीं सकती बनावट के फूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से. यह गंदी राजनीति करने आए थे.

” यहां की यह कूटनीति अत्यंत निंदनीय है”
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि केजरीवाल जो आरोप लगा रहे हैं, ये लोग अपनी सियासत चमकाने के लिए, अपनी राजनीति के धरातल को मजबूत करने के लिए कूटनीति कर रहे हैं. यहां की यह कूटनीति अत्यंत निंदनीय है. मैं इसकी भर्त्सना करता हूं. वो व्यक्ति ऐसा कर सकता है, जो राम जी के प्रति, हमारे आराध्य के प्रति, सनातन के प्रति श्रद्धा रखता हो. इनमें न हमारे श्रीरामलला के प्रति श्रद्धा है, न आस्था है, न राम जन्मभूमि के प्रति आस्था है.

यह भी पढ़ें: “तो कौन जिम्मेदार है…” अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2