KBP Times

केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान कनेक्शन, सिया का बॉयफ्रेंड चेतन जोधपुर का रहने वाला, खुले कई राज

Pune Ketan Agarwal Murder Case

Pune Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान कनेक्शन सामने आया है. सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है. बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में चेतन का पैतृक घर है. चेतन चौधरी के पिता महाराष्ट्र के पुणे में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार चलाते है, चेतन भी पिता का हाथ बंटाता था. चेतन के पिता बाबूलाल सीरवी अपने भाई देवाराम व उदाराम के साथ कई सालों से पुणे में रहकर काम करते हैं जबकि उनका एक भाई गुणेशराम बिलाड़ा के पलासनी गांव में ही रहते है, यहीं वो खेती-बाड़ी करते हैं. चेतन भी अक्सर पुणे आता रहता था.

“दोनों घर वालों से छिप कर यहां आए थे”
बताया जा रहा है कि पुणे के जिस इलाके में चेतन चौधरी के पिता की किराना-परचून की दुकान है. उसकी के सामने सिया के पिता के प्रॉपर्टी बिजनेस का ऑफिस है. चेतन सिया के कॉलेज में पढ़ता था. सिया पिता के ऑफिस में आती-जाती रहती थी. इसी दौरान वो चेतन के संपर्क में आई थी. केतन हत्याकांड के बाद पलासनी गांव में रहने वाले चेतन के ताऊ भी सदमे में है. उनका कहना है कि अगर चेतन दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा चेतन के दोस्तों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि चेतन अपनी गर्लफ्रेंड सिया को जोधपुर घुमाने के लिए लाया था. एक महीने पहले दोनों ने उदयपुर का वो लग्जरी होटल भी देखा था, जहां सिया की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी. जोधपुर के एक फाइव स्टार होटल में सिया और चेतन दो दिन तक रहे थे. वो मेहरानगढ़ फोर्ट भी घूमे थे.चेतन के एक दोस्त ने दावा किया कि उसने दोनों को जोधपुर में देखा था, जब उन्होंने गांव चलने के लिए कहा तो चेतन ने यह कहकर मना कर दिया कि हम दोनों घर वालों से छिप कर यहां आए है.

चेतन चौधरी ने यह भी कहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड सिया को मारवाड़ी कल्चर और हैरिटेज सिटी जोधपुर व उदयपुर पसंद है.

“पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगा था”
गुणेशराम ने बताया कि चेतन करीब एक साल पहले पढ़ाई छोड़कर अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगा था. वो सीधा-सादा लड़का है. जब कभी गांव में आता था तब भी किसी को आंख उठाकर नहीं देखता था. करीब एक साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आया था. उन्हें नहीं पता कि उसकी सिया नाम की कोई गर्लफ्रेंड है.अब लोगों से पता चल रहा है कि चेतन अपनी गर्लफ्रेंड सिया के साथ जोधपुर आया था. मुझे इस घटना की जानकारी मीडिया और लोगों से मिली कि चेतन पुणे में सिया नाम की लड़की के साथ किसी केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो गया है.

यह भी पढ़ें: “कोई बुरा माने या भला माने, महादंड मिलेगा…” राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2