KBP Times

“कोई बुरा माने या भला माने, महादंड मिलेगा…” राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा में कथित चोरी मामले पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. इंडोनेशिया के जकार्ता में हनुमान कथा के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए हैं. रावण ने तो केवल माता जानकी जी की चोरी की थी. राम मंदिर के दानपात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई, करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ. हमें खबर मिली कि एफआईआर हुई है. आगे और जांच होगी और पकड़े जाएंगे, यह पक्का है. लेकिन इतना हम कह सकते हैं. ज्यादा तो नहीं कहेंगे और कह भी दें तो कोई बुरा माने या भला माने, सच तो सच है जिसको बुरा लगे, भला लगे, यह उसका अपना काम है. हम इतना कह सकते हैं कि रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी, उसका परिणाम यह निकला कि पूरे परिवार सहित उसका विनाश हुआ.

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि करोड़ों लोगों के दान, राम मंदिर में राम को दिए हुए दान को जो चोरी करेगा, यह पक्का है कि उसे सरकारी दंड तो मिलेगा ही, भगवान का महादंड भी मिलेगा. महादंड मिलेगा. यह तो पक्का है. महादंड मिलेगा. उसे कोई छोड़ नहीं सकता.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अन्य धर्मगुरुओं ने क्या कहा?
उज्जैन में महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर कहा कि रात के बाद फिर वही रात का घेरा निकला, जुल्मों के शहर में सूरज भी अंधेरा निकला. ऐसा लोग कह रहे हैं. कारण उसका स्पष्ट है कि नैतिकता जब होती है, जिस समय एसआईटी का गठन हुआ, जिस समय प्राथमिकी दर्ज हुई और चोरी साबित हुई, उसी समय मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा कह रहे हैं कि डाका डला है. उस समय सारे ट्रस्ट्रियों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था.

“जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है”
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर कहा कि चंपत राय आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक हैं और राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद से उन्होंने अथक प्रयास किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर मामले की SIT जांच के आदेश दिए हैं. जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है. कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ लोगों ने इस्तीफा भी दिया है.

“केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं”
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में FIR दर्ज होने पर हनुमान गढ़ी के पुजारी रमेशदास महाराज ने कहा कि मैं SIT द्वारा की गई जांच के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं. इन सरकारों ने विपक्ष द्वारा लगाए गए चोरी के आरोपों को जिस तरह से हैंडल किया है. रिपोर्ट आने के बाद भी ये लोग चिल्लाना बंद नहीं कर रहे हैं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. जिस तरह से जुर्म किया गया है, उन्हें सजा मिलेगी,कोर्ट उन्हें सजा देगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने फिर कर दी ईरान पर एयर स्ट्राइक, ईरान बोला- सीजफायर का उल्लंघन भविष्य में पछतावे…

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2