KBP Times

मौसम बदला; जयपुर में बारिश, चूरु में ओले गिरे, गर्मी से मिली राहत

Weather change

Weather : राजस्थान में मानसून आने में अभी एक सप्ताह की देरी मानी जा रही है लेकिन राज्य में मौसम बदल रहा है। आज सुबह अनेक जिलों में प्री-मानसून की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम

जयपुर में सुबह से आसमान में बादल रहे और कई जगहों पर बारिश हुई है। ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू के कुछ इलाकों में तेज तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे। प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इसके साथ ही 24 और 25 जून को 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी 24 मिलीमीटर मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10 मिलीमीटर, चूरू शहर में 8, करौली के हिंडौन में 1, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के खैरथल में 3, तिजारा में 5, जयपुर के विराटनगर 2 मिलीमीटर बरसात हुई।

अभी भी 40 डिग्री के करीब तापमान

कल मंगलवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी जिलों में रही। बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें : लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, यूपी के 33 और जयपुर के 14 सेंटर सील

यह भी देखें : BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

2

2