KBP Times

Women T-20 वर्ल्डकप; भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा

Indian women team

Indian Team : विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-। का समीकरण दिलचस्प हो गया है। हालांकि मैनचेस्टर में कल खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को हरा दिया जिससे भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब भारतीय टीम को अपने बाकी दोनों मुकाबले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने ही होंगे। और यह स्थिती भारतीय दर्शकों को रोमांचित करेगी कि भारतीय महिला टीम किस तरह अपना प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में वापसी करती है। दूसरी ओर पाकिस्तान, नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। उसके पास सबसे ज्यादा 8 अंक हैं। भारत दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
वहीं, ग्रुप-बी में मेजबान इंग्लैंड 6 अंक के साथ टॉप पर है। वेस्टइंडीज के पास भी 6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की जगह से दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका 4-4 अंक लेकर तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। स्कॉटलैंड और आयरलैंड इस ग्रुप से एलिमिनेट हो चुकी हैं।

भारत को दोनों मैच जीतने होंगे?

माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत की राह कठिन हो गई है। उसे टॉप-4 में पहुंचने के लिए आगे के दोनों मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया अगला मैच 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 28 जून को उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी अगर..

अगर भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीत लेती है और उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया या फिर साउथ अफ्रीका से बेहतर रहता है, तो टीम 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अभी भारत का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश से बेहतर है। 2 में से एक मैच हारने की स्थिति में भारत 6 अंक तक ही पहुंच सकेगा। ऐसे में उसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के एक मैच हारने की दुआ करनी होगी। साथ ही अपना नेट रन रेट दूसरी टीमों से बेहतर रखना होगा।

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के बेहद करीब

पाकिस्तान पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम ने अब तक खेले चारों मैच जीते हैं और 8 अंकों के साथ ग्रुप-ए में टॉप पर है। उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर ($4.724) है। ऑस्ट्रेलिया को लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को भारत के खिलाफ खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी अगर..

अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी लीग मैच में भारत को हरा देता है, तो 10 अंक के साथ ग्रुप-ए के टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। आखिरी मैच हारने पर ऑस्ट्रेलिया के 8 अंक ही रह जाएंगे। टीम बेहतर नेट रन रेट या फिर टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी। हालांकि, यह अन्य टीमों के नतीजों पर पर निर्भर होगा।

साउथ अफ्रीका की स्थिति भारत जैसी

साउथ अफ्रीका की स्थिति भारत जैसी है। उसे भी टॉप-4 में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। हालांकि, साउथ अफ्रीका के मुकाबले अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के साथ होने हैं। ऐसे में उसके आगे निकलने के चांस ज्यादा हैं। उसे आखिरी 2 मैच नीदरलैंड (25 जून) और बांग्लादेश (28 जून) के खिलाफ खेलने हैं। फिलहाल, साउथ अफ्रीका की टीम के 3 मैचों में 2 जीत और 4 पॉइंट्स हैं। उसने पाकिस्तान और भारत को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से 65 रन की बड़ी हार के कारण उसका नेट रन रेट -0.546 है।

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचेगी अगर..

वह अपने दोनों मैच जीत ले। ऐसे में अफ्रीकी टीम के पास 8 अंक हो जाएंगे। ऐसे में टीम दुआ करेगा कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम को आखिरी लीग मैच में हरा दे। भारत अपने बाकी दो मैचों में से एक हार जाए और साउथ अफ्रीका अपने मैच बड़े अंतर से जीतकर नेट रन रेट में भारत को पीछे छोड़ दे। साउथ अफ्रीका भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ 8-8 पॉइंट्स वाली स्थिति में पहुंच सकता है। हालांकि, उसका रन रेट तीनों में सबसे कमजोर है।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर भारतीय टीम रवाना, सूर्यवंशी को मिली 3 नंबर जर्सी

यह भी देखें: “BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2