KBP Times

पाक जासूसी मामले में मुश्ताक की रिमांड तीन दिन और बढ़ी, सहयोगियों की भूमिका खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां

CID Inteligence present mushtak

CID Inteligence : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक को सोमवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जयपुर महानगर-प्रथम की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सीआईडी इंटेलिजेंस ने आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अब आरोपी को 25 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी इंटेलिजेंस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। फिलहाल इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक मुश्ताक को जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखता था और गूगल मैप व कैमरे की मदद से संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह करीब दो साल से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था।

अभी जांच जारी है

सीआईडी इंटेलिजेंस स्पेशल पीपी सुदेश सत्वान ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जानी है। पूछताछ में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने चिन्हित कर लिया है। हालांकि जांच एजेंसियों ने फिलहाल इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पांच दिन की रिमांड के दौरान जांच टीम आरोपी को उन स्थानों पर भी लेकर गई, जहां से उसने कथित रूप से फोटो और वीडियो लिए थे। मौके पर जाकर तफ्तीश की गई और यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि आरोपी को स्थानीय स्तर पर किस-किस की मदद मिल रही थी। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।

सेना की गतिविधियों पर नजर

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखता था और गूगल मैप और कैमरे की मदद से संवेदनशील स्थानों की सटीक लोकेशन, फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजता था। उसके मोबाइल फोन से दो ऐसे नंबर भी मिले हैं, जो खालिद और नजीर अहमद के नाम से सेव थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों पाकिस्तान में रहकर एजेंटों को प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही हैं तथा इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Jaipur SMS Stadium में योग: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने किया योग

यह भी देखें: Re-NEET के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा! हाई कटऑफ का डर, टेलीग्राम बैन पर नाराजगी | NEET 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

2

2