Vaibhav Suryavanshi: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वैभव ने महज 29 गेंदों में 94 रन ठोकते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और आलोचकों को करारा जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने 94 में से 88 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए. हाल ही में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ विवाद और मैच फीस कटने के बाद वैभव की यह पारी उनके शानदार कमबैक के रूप में देखी जा रही है.
9⃣4⃣ runs
2⃣9⃣ balls
🔟 fours
8⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi was at his brutal best in the #TriNationSeries Final 👏🫡
Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/k9crKMvbcU
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने मैच में महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का करीब 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि वह अपने शतक से केवल छह रन दूर रह गए, लेकिन तब तक भारत-ए को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे.वैभव ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के साथ मिलकर 8.5 ओवर में 132 रन की विस्फोटक साझेदारी की. इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत-ए के पक्ष में मोड़ दिया और श्रीलंका-ए पर शुरुआती दबाव बना दिया.
50 off 11. Fastest List A fifty ever. 🤯
And somehow, Vaibhav Sooryavanshi keeps making “unbelievable” feel normal.
Watch Sri Lanka ‘A’ vs India ‘A’, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. 📺#SonySportsNetwork #SonyLIV #TalentTVCup pic.twitter.com/Uus0vaPK1Z
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026
विवाद के बाद बल्ले से दिया जवाब
फाइनल से पहले वैभव चार मैचों में सिर्फ 117 रन ही बना सके थे.15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में उनकी विरोधी खिलाड़ियों से तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई थी. उस घटना के बाद उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई थी. हालांकि भारत-ए के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने उनका बचाव किया था. अब फाइनल में खेली गई यह पारी वैभव का करारा जवाब मानी जा रही है.
आईपीएल स्टार को मिला टीम इंडिया का बुलावा
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय सीनियर टीम में भी चुना गया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: भारत की नजर वनडे सीरीज की क्लीन स्वीप पर, अफगानिस्तान के खिलाफ आज आखिरी मैच



