KBP Times

बदलता फैशनः जेंट्स ड्रेस की ओर आकर्षित होती युवतियां

Fashion changing

Fashion: बदलते फैशन के दौर में युवतियों व महिलाओं के लिए रोज ड्रेस पहने जाने का चुनाव करना बडी चुनौती रहता है खासकर कामकाजी युवतियों और महिलाओं के लिए। यही वजह है इन दिनों बड़ी संख्या में युवा महिलाएं का टेस्ट बदला है और वे जेंट्स के कपडों की तरफ आकर्षित हो रही हैं। उनकी अलमारी में अब शर्ट, टी-शर्ट और शॉट्स जैसे कपड़े बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन यह उनके पिता, भाई या बॉयफ्रेंड के नहीं बल्कि खुद उनके लिए खरीदे जा रहे हैं। कई महिलाएं खुलकर बता रही है कि उन्होंने महिलाओं के कपड़ों की जगह जेंट्स के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है. इसके पीछे कई कारण भी बताए जा रहे हैं।. ऐसे में आपको बताते हैं कि महिलाएं जेंट्स के लिए बने कपड़े पहनने की क्या वजह है –

एक शर्ट से बदल गई पूरी अलमारी

जयपुर के एक मॉल में युवतियों व महिलाओं से बात करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर आकर्षक जेंट्स शर्ट को देखने के बाद उन्होंने पहली बार अपने लिए जेंट्स की शर्ट खरीदी थी. शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह सिर्फ एक ट्रायल होगा, लेकिन जब उन्हें शर्ट पहने तो वह महिलाओं के कपड़ों की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल थीं. वहीं सबसे खास बात यह थी कि उसकी कीमत महिलाओं की टी शर्ट से बहुत कम थी. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे जेंट्स के और कपड़े खरीदना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनकी अलमारी का बड़ा हिस्सा जेंट्स के कपड़ों से भर गया.

कम कीमत भी है बड़ी वजह

इसके अलावा इस बदलाव के पीछे आर्थिक परिस्थितियों को भी एक महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है. कई युवा फैशन के बजाय टिकाऊ और सस्ते ऑप्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं. कामकाजी महिलाएं भी मानती है कि कपड़ों पर ज्यादा पैसा खर्च करने का अब कोई खास मतलब नहीं रह गया है. खासकर तब जब फैशन तेजी से बदलता रहता है. यही वजह है कि कम कीमत में बेहतर क्वालिटी मिलने पर महिलाएं जेंट्स के कपड़ों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रही है.

महिलाओं के कपड़ों की फिटिंग पर भी उठ रहे सवाल

महिलाओं के कपड़ों की साइजिंग लंबे समय से विवाद का विषय रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें बड़े साइज के नाम पर बहुत छोटे कपड़े दिखाए जाते हैं. कई महिलाओं का कहना है कि बाजार में मिलने वाले कपड़े नॉर्मल शरीर वाली महिलाओं के लिए भी ठीक से फिट नहीं होते. लंबी या चौड़े कंधे वाली महिलाओं को सही साइज ढूंढने में बहुत परेशानी होती है. इसी वजह से जेंट्स के कपड़े कई महिलाओं ने पहनना शुरू कर दिया।

चीन में सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह ट्रेंड

बताया जा रहा है कि चीन में औरतों के मर्दों के कपड़े पहनने का फैशन ट्रेंड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शोओहोंग्शु से शुरू हुआ है. यहां पर महिलाओं की ओर से पुरुषों के कपड़े पहनने से जुड़े कंटेंट को करोड़ों बार देखा जा चुका है. वहीं जेंडर न्यूट्रल ड्रेसिंग से जुड़े पोस्ट भी लगातार वायरल हो रहे हैं. इन पोस्ट में महिलाएं बताती है कि पुरुषों के कपड़ों में बेहतर कपड़ा, मजबूत सिलाई, बड़ी जेबें, ज्यादा आराम और कम कीमत जैसी खूबियां मिलती है. यही वजह है कि कई महिलाएं अब सीधे पुरुषों के सेक्शन से खरीदारी कर रही है.

यह भी पढ़ें : FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

यह भी देखें : लोकतंत्र बचाने उतरी कांग्रेस! डोटासरा-टीकाराम जूली ने चलाया चरखा | शहीद स्मारक पर सत्याग्रह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2