KBP Times

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका की नौकरी और कमाई से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि अमेरिका में घास काटने का काम करने वाला एक व्यक्ति लग्जरी ऑडी कार से आता-जाता है और उसकी मासिक कमाई 10 से 15 लाख रुपये तक है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. यह वीडियो अमेरिका में रहने वाले भारतीय कंटेंट क्रिएटर ईश्वर यादव ने शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने एक सड़क किनारे खड़ी ऑडी कार दिखाई और दावा किया कि यह कार एक ऐसे व्यक्ति की है जो लॉन में घास काटने का काम करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ishvar yadav (@ishuyadav_rj02)

ऑडी कार और लाखों की कमाई का दावा
वीडियो में ईश्वर यादव बताते हैं कि अमेरिका में घास काटने वाले कर्मचारी की कमाई करीब 10 से 15 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है. वहां ज्यादातर लोगों को प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाता है. उनका कहना है कि अमेरिका में मेहनत करने वालों को काम करने के हिसाब से अच्छी सैलरी मिलती है और वहां किसी भी काम को छोटा नहीं माना जाता है.

वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स ने इसे प्रेरणादायक बताया, जबकि कई लोगों ने दावे पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का कहना था कि अमेरिका में कमाई भले ज्यादा हो, लेकिन वहां घर, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च भी काफी अधिक होता है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अमेरिका जाने और वहां नौकरी पाने को लेकर सवाल पूछे. किसी ने लिखा, “जॉब मिल जाए तो मैं भी यह काम कर लूंगा”, तो किसी ने वीजा खर्च और नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी मांगी. वहीं कई यूजर्स ने कहा कि विदेश जाना और वहां बसना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए.

यह भी पढ़ें:Viral Video: व्यूज की भूख में जान से खिलवाड़, ट्रेन के दरवाजे पर छपरी ने दिखाया स्टंट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2