KBP Times

Viral Video: व्यूज की भूख में जान से खिलवाड़, ट्रेन के दरवाजे पर छपरी ने दिखाया स्टंट

Viral Video

Viral Video: रील और व्यूज की दीवानगी किस हद तक लोगों को ले जा सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है. वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटककर जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा है. हैरानी की बात यह है कि उसे रोकने के बजाय उसका साथी वीडियो बनाता रहा. इस वीडियो को देखकर लोग युवक की हरकत को आत्मघाती और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं.

व्यूज की भूख में जान से खिलवाड़
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी रफ्तार से दौड़ रही है, लेकिन युवक बेखौफ होकर स्टंट करने में लगा हुआ है. एक छोटी सी चूक या हाथ फिसलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था. इसके बावजूद युवक के चेहरे पर किसी तरह का डर या घबराहट दिखाई नहीं देती. कभी वह ट्रेन के बाहर की तरफ झूलता है तो कभी दोनों हैंडल पकड़कर हवा में लटक जाता है. वह लगातार कैमरे की तरफ देखकर स्टंट करता रहता है.

कैमरामैन भी नहीं आया रोकने
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स भी उसे रोकने की कोशिश नहीं करता. वह पूरे स्टंट को कैमरे में कैद करता रहता है. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं, लेकिन इनके पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

यूजर्स ने लगाई फटकार
यह वीडियो एक्स पर @dkjain1308 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “सबसे बड़ी गलती इसके मां-बाप की है. दूसरे ने कहा,”ऐसे लोगों को जीवनभर के लिए ट्रेन में यात्रा करने से प्रतिबंधित कर देना चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “जरूरी नहीं कि कीड़ा सिर्फ दांत में हो, कभी-कभी दिमाग में भी होता है. सोशल मीडिया पर ज्यादातर
लोग इस स्टंट को खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने संकरी गली में घुसकर मचाई तबाही, भागते दिखे लोग, देखें Viral वीडियो

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2