KBP Times

फैशन की दुनिया में छाया है ‘मिंट ग्रीन’ का जादू, निखारता है सौन्दर्य

Mint Green

Mint Green: फैशन को लेकर युवतियों व महिलाओं में क्रेज रहता है और पहनावे को लेकर बहुत सतर्क भी रहती आई हैं। अभी तक के फैशन और ब्यूटी में पेस्टल कलर्स की बात करें तो सिर्फ बेबी पिंक और बटर येलो ही ज्यादा छाए रहे हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में एक और पेस्टल कलर जुड़ गया है। इस बार समर में एक कूल कलर भी ट्रेंड कर रहा है जिसका नाम है मिंट। ब्लू और ग्रीन के मिक्स्चर से बना यह शेड मिंट ग्रीन एकदम सॉफ्ट और लाइट टच वाला है।

मिंट ग्रीन ट्रेंड

फैशन और ब्यूटी की दुनिया में मिंट ग्रीन को टिफनी ब्लू से इंसपायर माना जा रहा है। इसे इसलिए भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि इस शेड में अपनी एक अलग सॉफ्टनेस और लाइटनेस है जो त्वचा पर निखरकर सामने आती है। इस ट्रेंड के आने से अब कलर शेड्स और भी दिलचस्प बन गए हैं।

मिलेनियल मिंट का मेकअप ट्रेंड

मिलेनियल का यह मिंट ग्रीन केवल फैशन में ट्रेंड कर रहा है तो ऐसा नहीं है। इसे मेकअप और नेल पॉलिश में भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। इस कलर की सबसे खास बात यह है कि मिंट ग्रीन इंडियन स्किन टोन पर उभरकर दिखाई देता है, खासकर कि अगर इसे आई मेकअप में शामिल किया जाए।

मिंट ग्रीन मेकअप में कैसे करें शामिल?
1. ब्लैक या ब्राउन आईलाइनर की जगह मिंट ग्रीन आईलाइनर ट्राई करें।
2. आंखों के इनर कॉर्नर पर मिंट ग्रीन शेड लगाएं।
3. चाहें तो आंखों के बाहरी कोने पर गहरा ब्राउन या गहरा ग्रीन कलर के शेड का इस्तेमाल करें।
4. अगर आप पेस्टल मिंट आईशैडो लगा रही हैं तो अपना मेकअप न्यूट्रल रखें।
5. मिंट ग्रीन कलर की नेल आर्ट या नेल पॉलिश मेकअप में डबल डोज की तरह काम करेगी।
6. मिंट ग्रीन आई मेकअप के साथ ग्लॉसी न्यूड लिप शेड इस्तेमाल करें।

मिंट मेकअप क्यों कर रहा है ट्रेंड?

नए कूल मिंट ग्रीन शेड के ट्रेंड करने की पहली वजह तो यह है कि आई मेकअप में इसे शामिल करने से आंखें तुरंत सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाती हैं क्योंकि यह इतनी खूबसूरती से चेहरे पर उभरकर सामने आता है। दूसरी वजह यह कि मिंट ग्रीन कोई नया ट्रेंड नहीं है, यह 1960 और 1970 के जमाने में भी पसंद किया जाता था। इस तरह मिंट शेड मॉडर्न के साथ रेट्रो लुक से खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

यह भी पढ़ें : इस तरह लें डाइट तो पा सकते हैं मौनी राय जैसी फिटनेस

यह भी देखें: शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों का आक्रोश, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2