KBP Times

Protein की कमी होने पर शरीर देता हैं संकेत, जानिए

protein

Protein: भारतीय अपने खान-पान को लेकर जागरूक रहते हैं। आज के समय में लोग अपने खाने-पीने में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करने लगे हैं। लेकिन अभी एक बड़ी संख्या में लोगों के खाने में प्रोटीन की कमी की समस्या देखी जा रही है और समस्या की सबसे बड़ी बात है कि लोगों को यह भी पता नहीं है कि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो गई है। हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो हमारी बॉडी भी कई तरह के सिग्नल्स देती है। शरीर के लिए प्रोटीन की कमी से कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं जिनके बारे में हम इस लेख में जानने की कोशिश करेंगे।

थकान व कमजोरी होना

अगर दिनभर हल्की थकान व कमजोरी महसूस होती है, तो यह भी शरीर में प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन की कमी से मसल मास कम होने लगता है यानी मांसपेशियों की सघनता कम होने के कारण शरीर में थकान व कमजोरी जैसी संकेत दिखने को मिलते हैं। हालांकि, यह भी जरूरी है कि अगर शरीर में कमजोरी हो रही है तो यह प्रोटीन की कमी के अलावा किसी अन्य बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

शरीर की आकृति सही न होना

अगर शरीर का वजन सही है या फिर ज्यादा है लेकिन फिर भी शरीर की आकृति सही नहीं है, जैसे कंधे झुके हुए होना, पेट निकला हुआ होना और शरीर में चर्बी ज्यादा होना आदि। मसल का साइज प्रोटीन की मदद से बढ़ता है और अगर आप डाइट में प्रोटीन न लेकर फैट और कार्बाेहाइड्रेट्स ज्यादा बढ़ रहा है तो उसके कारण शरीर का वजन तो बढ़ता है, लेकिन मसल कमजोर होने के कारण शरीर की आकृति सही नहीं हो पाती है।

बार-बार शुगर क्रेविंग होना

यह भी प्रोटीन की कमी का एक प्रमुख संकेत हो सकता है कि पेट भरा होने के बाद भी बार-बार कुछ मीठा खाने का मन करे। जब शरीर में प्रोटीन कम होता है, तो ब्लड शुगर लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता है, यही कारण है कि कई बार कुछ मीठा खाने का मन करता है। हालांकि, अगर बार-बार शुगर क्रेविंग होती है, तो यह शरीर में एनर्जी की कमी या फिर अन्य किसी स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकता है।

बार-बार बाल झड़ना

बाल झड़ने की समस्या को हम अक्सर डर्मेटोलॉजिकल समस्या समझ लेते हैं, लेकिन अगर आप अच्छी क्वालिटी के हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में यह कहीं न कहीं डाइट का इश्यू भी हो सकता है। इसका एक उदाहरण है डाइट में प्रोटीन की कमी होना क्योंकि अगर आप डाइट में प्रोटीन बहुत कम ले रहे हैं तो शरीर को केराटिन नाम का प्रोटीन नहीं मिल पाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत होने के लिए जरूरी होता है।

कैसे करें प्रोटीन पूरा?

अगर आपको उपरोक्त में से एक या दो लक्षण दिख रहे है और आप जानना चाहते हैं कि प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं? तो यह हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही हो। ऐसे में आपको अपनी डाइट में दालें, पनीर, अंडे, चिकन, सोयाबीन या नट्स शामिल करना करनी चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें : ब्लड प्रेशर कम करने के लिए पैदल चलने का कौन सा समय अच्छा ?

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2