KBP Times

Fixed Deposit ही हो सकता है आपकी बचत का भरोसेमंद विकल्प

fixed deposit scheme

Fixed Deposit: अगर आप 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और आप चाहते हैं कि आपकी बचत को सुरक्षित जगह लगाकर नियमित कमाई कर सकें तो तो फिक्स्ड डिपॉजिट अभी भी सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। जून 2026 में कई बैंक सीनियर सिटिज़न को अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जिससे उनकी मासिक और सालाना आय में मदद मिल सकती है.

सामान्य बैंकों से ज्यादा ब्याज

कुछ छोटे फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) सामान्य बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. इनमें AU Small Finance Bank, Equitas Small Finance Bank, Shivalik Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank और Utkarsh Small Finance Bank जैसे बैंक शामिल हैं. इन बैंकों में सीनियर सिटिज़न को अलग-अलग अवधि (tenure) पर 7% से लेकर 8.30% तक का ब्याज मिल रहा है. यह रेट सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा होता है.

कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है?

Shivalik Small Finance Bank: करीब 8.30% तक ब्याज (कुछ खास अवधि पर) 2. Equitas Small Finance Bank: लगभग 8.25% तक 3. Suryoday Small Finance Bank: करीब 8.25% तक 4. Utkarsh Small Finance Bank: लगभग 8.25% तक 5. AU Small Finance Bank: करीब 7.90% तक 6. Capital Small Finance Bank: करीब 7.65% तक 7. Unity Small Finance Bank: करीब 8.00% तक (कुछ अवधि पर) इसका मतलब साफ है कि अगर कोई सीनियर सिटिज़न सही समय और सही बैंक चुनता है, तो उसे अच्छी और सुरक्षित कमाई मिल सकती है.

FD में निवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

FD खुलवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस. इसके अलावा बिजली बिल, टेलीफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट etc. FD में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें? FD सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन कुछ बातों को समझना बहुत जरूरी है: पहली बात, हमेशा बैंक की शर्तें और ब्याज दर अच्छे से पढ़ें. हर बैंक की अवधि और रेट अलग होते हैं. दूसरी बात, पैसे की जरूरत को ध्यान में रखकर ही FD की अवधि चुनें. अगर बीच में पैसा निकालना पड़े तो ब्याज कम हो सकता है. तीसरी बात, टैक्स की जानकारी जरूर लें. FD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लग सकता है, जिससे आपकी असली कमाई कम हो जाती है. चौथी बात, बैंक की विश्वसनीयता जरूर जांचें. खासकर छोटे फाइनेंस बैंकों में निवेश से पहले उनकी स्थिति और सुरक्षा नियमों को समझना जरूरी है.

यह भी पढें : अमेरिका-ईरान समझौते का ड्राफ्ट हुआ जारी, ईरान पर लगे प्रतिबंध हटेंगे

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

2

2