KBP Times

भारत और अफगानिस्तान के बीच कल से क्रिकेट टेस्ट और वनडे सीरीज की शुरुआत

Cricket match between india afghanistan

Cricket Match: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें आज चंडीगढ के स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रही हैं। प्रेक्टिस के दौरान ही टीमें आगामी मैच की रणनीति बनाएंगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम करीब 6 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला, दूसरा 17 जून को लखनऊ और तीसरा 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मुकाबले दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे।

शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे

अफगानिस्तान की टीम की कमान हश्मतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। टीम में अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में अजमतुल्लाह ओमरजई, अफसर जजई और शराफुद्दीन अशरफ को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर भारतीय टीम में इस मैच में भारत के दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं।

ओपनिंग में राहुल-जायसवाल की जोड़ी

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और उप कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 5 मैचों में 539 रन बनाए थे। उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। इस सीजन के प्च्स् में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 593 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 427 रन बनाए। उन्होंने सीजन के दौरान कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी।

पडिक्कल को मिल सकता है मौका

नंबर-3 के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला है। टीम के हालिया नेट्स सेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए पडिक्कल का खेलना तय माना जा रहा है। कर्नाटक के कप्तान पडिक्कल ने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 532 रन बनाए थे, जिसमें उत्तराखंड के खिलाफ 232 रन की पारी भी शामिल थी। आईपीएल 2026 में 722 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक खुद को साबित नहीं कर सके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 302 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

पंत पर रहेंगी नजरें

ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे। पंत के लिए प्च्स् 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 312 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी वापस ले ली गई और यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून को भारतीय टीम का पहला वनडे मैच

यह भी देखें : शाहपुरा के विधायक लाला राम बैरवा से KBP Times की खास बातचीत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2