KBP Times

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग, 21 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

Delhi Fire

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को जान बचाने के लिए इमारत की बालकनी और खिड़कियों से छलांग लगानी पड़ी. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 9:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन का कहना है कि इमारत में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान जारी है.

जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे लोग
आग फैलने के बाद इमारत से बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए थे.ऐसे में कई लोगों ने बालकनी और खिड़कियों से नीचे छलांग लगाकर जान बचाई. स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर लोगों की मदद की.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेजी से फैली,जिससे अफरा-तफरी मच गई.दक्षिणी जिला प्रशासन के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भवन के निचले हिस्से में होटल संचालित किया जा रहा था.आशंका है कि आग उसी परिसर से शुरू हुई.पुलिस के अनुसार होटल किसी अन्य लाइसेंस की आड़ में चल रहा था.वहीं,बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.एमसीडी से रिहायशी इलाकों में संचालित होटल और रेस्टोरेंट की जानकारी मांगी गई है तथा सभी प्रतिष्ठानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं. ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है.

“यह बहुत दुखद घटना है”
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है. हमें सुबह 9 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली.हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे.अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा.कुछ लोग हताहत भी हुए हैं. 8 से 10 लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है.हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे.यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा.

“पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं.पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं.घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए.उनकी तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है.प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है.दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है.हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक जताया. साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

यह भी पढ़ें: पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट, सड़क पर उतरे छात्र, सुरक्षा की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2