KBP Times

भजनलाल सरकार का ‘भ्रष्टाचार’ पर कड़ा प्रहार, RAS समेत 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

bhajanlal sharma

Rajasthan Government: राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 20 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है,जबकि 332 को निलंबित किया गया है.इसके अलावा 17 अधिकारियों-कर्मचारियों की आजीवन 100 प्रतिशत पेंशन पर भी रोक लगा दी गई है.सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

570 मामलों की जांच जारी
सरकारी आंकड़ों के अनुसार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी की जा चुकी है.वहीं 570 मामलों की जांच अभी विभिन्न स्तरों पर जारी है.सरकार का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में एक आरएएस अधिकारी भी शामिल है.

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं मिलेगी राहत
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोक सेवकों को सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी.इसी नीति के तहत 17 अधिकारियों और कर्मचारियों की आजीवन पेंशन रोक दी गई है.कुछ मामलों में ग्रेच्युटी के भुगतान पर भी रोक लगाई गई है.

जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकारी पद का दुरुपयोग करने वालों या जनता के हितों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा कि सुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.सरकार की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में सतर्कता बढ़ी है और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच जवाबदेही का स्पष्ट संदेश गया है.

यह भी पढ़ें: जैसलमेर-बाड़मेर में आंधी तूफान का कहर, 3 लोगों की मौत, 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

ACB team arrest bangluru

Jaipur: दहेज केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार

Rahul Gandhi

“न अफसोस, न माफ़ी, उल्टा…” अमेरिकी हमले में भारतीय की मौत पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी को घेरा

kundli

व्यक्ति के जीवन और भाग्य के बारे में लग्न और नवांश कुंडली को जानिए

2

2