KBP Times

जैसलमेर-बाड़मेर में आंधी तूफान का कहर, 3 लोगों की मौत, 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से मौसम बदल गया है. बारिश-आंधी से गर्मी और लू से राहत मिली है. तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. आज 2 जून को मौसम विभाग ने 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 5 जून तक इसका असर रहने वाला है. वहीं सोमवार को जैसलमेर और बाड़मेर में हुए अलग-अलग हादसों की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई. उदयपुर, कोटा, बाड़मेर और जैसलमेर में समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई.

जैसलमेर में जुमा हेरिटेज रिसॉर्ट में दीवार गिरी
जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स के जुमा हेरिटेज रिसॉर्ट में तेज आंधी की वजह से स्टेज के पीछे बनी ड्रेसिंग रूम की दीवार ढह गई. मलबे में दबने की वजह से एक लोग कलाकार की मौत हो गई. वहीं 2 युवतियों समेत 3 अन्य कलाकार घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जैसलमेर से जोधपुर रेफर कर दिया गया है. सम थाना अधिकारी प्रह्रलाद चंद के अनुसार, सोमवार को शाम करीब 8 बजे अचानक तेज अंधड़ आ गया. रिसॉर्ट में लोक कलाकारों के प्रदर्शन के लिए बने स्टेज के पीछे बना ड्रेसिंग रूम अचानक से ढह गया, जिसका मलबा वहां मौजूद कलाकारों पर जा गिरा. जिससे बेरसियाला गांव के लोक कलाकार स्वरूप खान की मौके पर ही मौत हो गई.वह मलबा और पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना में बीरबल, रवीना और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए.

बाड़मेर में 2 मासूमों की मौत
वहीं बाड़मेर में भी तेज तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. बोला ग्राम पंचायत के सबरी नगर गांव में 2 अलग-अलग जगह कच्चे घर की दीवार ढहने से 2 मासूम की मौत हो गई. वहीं रामसर उपखंड के कंटल का पार पाबूसरिया गांव में तेज आंधी के दौरान टीनशेड का कमरा ढहने से पिता-पुत्र मलबे में दब गए, जबकि दूसरे घर में बचने के लिए बाहर भाग रही एक महिला के सिर पर लोहे की एंगल गिर गई. तीनों घायलों को परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाड़मेर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- नाकारा-निकम्मी सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2