KBP Times

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- नाकारा-निकम्मी सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान

ashok gehlot

Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने कहा कि नाकारा निकम्मी सरकार 5 साल रहेगी तो पब्लिक को नुकसान होगा। मैं दुआ करता हूं कि भजनलाल शर्मा 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहें। लोगों में सरकार के प्रति सभी जगह गुस्सा है। वह बस इसी को कम करने का इंतजार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह राहुल गांधी की यात्रा के चलते अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

राज्य सरकार पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हालात बड़े गंभीर हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लगातार रेप हो रहे हैं। दवाइयां मिलना बंद हो गई हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों में मैसेज गया था कि डबल इंजन की सरकार से शानदार गवर्नेंस होगी लेकिन यहां उल्टा हो गया है।

नाकारा निकम्मी सरकार से पब्लिक का नुकसान

पूर्व मुख्यमं़त्री गहलोत ने कहा कि मैं पब्लिक इंटरेस्ट में लगातार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह कर रहा हूं, उन्हें चेता रहा हूं, क्योंकि अगले 5 साल इन्हीं की सरकार रहेगी। अगर 5 साल इनकी निकम्मी नकारा सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान होगा। इसलिए मैं इनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज अपनी एजेंसियों को गांवों में भेज कर पता करें कि उनका फीडबैक क्या है। मैं दावा नहीं कर रहा कि हमारे वक्त में जीरो करप्शन था। लेकिन अब करप्शन की सारी सीमाएं टूट चुकी हैं। सड़कों पर खड्डे हैं। हर जिले और शहरों की सड़कें खराब हैं, जिसके चलते कोटा में एक प्रिंसिपल की मौत हो गई। ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं किया जा रहा। छोटे ठेकेदारों की आंखों में आंसू आ गए हैं। सरकार ने सब पेमेंट बंद कर दिए हैं। किसी भी डिपार्टमेंट में देने के लिए पैसा नहीं है। बुजुर्ग और विधवाओं को पेंशन नहीं मिल पा रही है। वहीं राजस्थान रेप के मामले में पहले नंबर पर आ गया है।

भगवान करे 5 साल भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने रहें

गहलोत ने आगे कहा कि भगवान करे भजनलाल शर्मा 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहें, हमारी दुआ आपके साथ है। हमें आपसे कोई एतराज नहीं है। आप भले आदमी हो, लेकिन अगर भला आदमी गर्वर्नेंस नहीं देगा तो किस काम का पब्लिक को नुकसान होगा। गृह मंत्रालय भी मुख्यमंत्री के पास है। अगर पेट्रोल डीजल नहीं आ रहा तो मुख्यमंत्री को खुलकर बोल देना चाहिए। लेकिन सिर्फ झूठ बोलने का काम किया जा रहा है। पीने के पानी की किल्लत मची हुई है। लोगों को टैंकर खरीदने पढ़ रहे हैं। सरकार को इस पर मॉनिटरिंग करनी चाहिए और प्लान बनाना चाहिए।

सरकार के लिए लोगों में सभी जगह गुस्सा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बहानेबाजी कर रही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ओबीसी कमिशन का नाम लिया जा रहा है, लेकिन ये ही लोग ओबीसी कमीशन से धीरे-धीरे चलने का इशारा कर रहे हैं। आम जनता में भारी गुस्सा है और ये लोग जनता के गुस्सा कम करने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे अंदेशा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार चुनाव नहीं करवा पाएगी। सिर्फ ओबीसी कमिशन के रिपोर्ट नहीं देने के बहाने लगाए जा रहे हैं। हमारी अन्नपूर्णा स्कीम को भी इस सरकार ने बंद कर दिया बल्कि होना ये चाहिए था कि सरकार को मेरी फोटो हटाकर वहां भजनलाल शर्मा की लगा देते, लेकिन स्कीम को तो बंद नहीं करना था। हम सबको इसकी शिकायत है, लेकिन इन्हें कोई परवाह नहीं है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच तालमेल दूसरे राज्यों के लिए मिसाल

यह भी देखें: 2 साल की प्रिशा शर्मा ने किया कमाल | 15 से ज्यादा श्लोक और मंत्र हैं कंठस्थ। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral video

जयपुर में B.Ed कॉलेज की छात्रा ने स्टेज पर डांस से बांधा समां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Mehndi

शादी से पहले दुल्हन को लगायी जाती है मेहंदी, इसके पीछे क्या है कारण ?

mango

आम और दूध को एक साथ लेना कितना सही है? जानें

NTA issue Admit card

NEET UG 2026 Re Exam के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Akhilesh Yadav

‘हिंदू जहरीला हो गया’ बयान पर गरमाई सियासत, BJP ही नहीं कांग्रेस-AIMIM ने भी अखिलेश को घेरा

mehengai badhi

थोक महंगाई बढ़कर 9.68% पर पहुंची, जरूरत के सामान, फ्यूल के दाम बढ़े

India A with Sri Lanka

ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का दिया टारगेट, सूर्यवंशी फिर हुए फेल

Narendra Modi

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

suchita ugale sucide

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

2

2